पटना: पटना पुलिस ने बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर को पत्नी को प्रताड़ित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी मैनेजर राकेश कुमार ने अपनी ही पत्नी को जबरन जहर पिला दिया। महिला उसी हाल में थाने पहुंची। पुलिस कुछ पूछती या वह कुछ बता पाती, इससे पहले ही वह बेहोश होकर गिर गई। महिला के मुंह से झाग निकलने लगा। यह देख थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। घटना 6 अप्रैल की हैं।
पटना के पत्रकार नगर थाने की पुलिस ने महिला को आनन-फानन अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने के बाद महिला ने बताया कि उसके पति और सास-ससुर ने उसे जहर पिला दिया। एक साल पहले उसकी बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर राकेश कुमार से शादी हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद से ही पति ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। वह दहेज में मोटी रकम की डिमांड कर रहा है। वह दिन उसके साथ मारपीट करता है। उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता है।
‘तुम हमको अच्छी नहीं लगती हो, भागो’, पति ने पत्नी को बदसूरत बता बेल्ट से की पिटाई; जबरन गर्भपात का भी आरोप
पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति पहले से तीन शादियां कर चुका था। मौजूदा वक्त में उसे मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं सूझ रहा है। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने मलाही पकड़ी स्थित घर से बैंक मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उसे जेल भेज दिया गया।
प्रताड़ना से परेशान होकर तीन पत्नियां छोड़ गईं
थानेदार मनोरंजन भारती ने बताया, आरोपी बैंक मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में पता चला कि आरोपी ने सात साल में चार शादियां की हैं। पहली शादी मुंबई की लड़की से की थी और उसे भी दहेज के लिए प्रताड़ित किया था। उसने मुंबई आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। दूसरी पत्नी रामकृष्ण नगर की रहने वाली है। इससे भी दहेज के लिए शादी की थी और मन मुताबिक दहेज नहीं मिलने पर उसे भी प्रताड़ित किया। उसने पुलिस को अपना जलाया गया हाथ भी दिखाया। इसके बाद उसने भी राजेश का साथ छोड़ दिया। इसके बाद तीसरी शादी का भी यही अंजाम हुआ। चौथी शादी उसने कंकड़बाग में की थी।
पिता ने लगाई गुहार- बेटी को बचा लीजिए
पीड़ित महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। धीरे-धीरे पीड़िता की सेहत में सुधार हो रहा है। सूचना मिलने पर पीड़िता का परिवार अस्पताल पहुंचा। पीड़िता के पिता ने पुलिस से गुहार लगाई कि सर, मेरी बेटी को बचा लीजिए। पिता ने कहा कि मैं पैसे देने के लिए तैयार हूं। अपना घर-वार बेचकर भी दामाद को पैसे दे दूंगा, लेकिन मेरी बेटी का घर बस जाए।