Thursday, June 1, 2023
Homeबिहारआनंद मोहन के बाद अब उठने लगी इन बाहुबलियों की रिहाई की...

आनंद मोहन के बाद अब उठने लगी इन बाहुबलियों की रिहाई की मांग, पटना में पोस्टर के जरिए नीतीश से अपील

DESK: बिहार के बाहुबली और पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई के बाद से अब क्षत्रिय समाज के अन्य नेताओं की रिहाई की मांग उठने लगी है। इसी कड़ी में पटना में लगा एक पोस्टर चर्चा का विषय बन गया है। जिसमें अनंत सिंह, प्रभुनाथ सिंह को शेर दिखाया गया है। और पोस्टर में लिखा सवर्ण को चाहिए अधिकार नहीं चलेगा अत्याचार। आनंद मोहन की जेल से रिहाई। प्रभुनाथ सिंह को भी जेल से बरी करो भाई, अनंत सिंह के योगदान को क्यों भुलाओगे, क्या जेल से उनको नहीं लाओगे। ये पोस्टर सवर्ण क्रांति दल के अध्यक्ष कृष्ण कल्लू सिंह ने लगाया है। पोस्टर के जरिए दोनों को रिहा करने की मांग की गई है।

कृष्ण कल्लू सिंह का कहना है कि जब आनंद मोहन की तरह ही अनंत सिंह और प्रभुनाथ सिंह को भी रिहा किया जाए। राजनीतिक साजिश के तहत दोनों को फंसाया गया है। इन लोगों का काफी जीवन जेल में ही बीत गया है। ये भी जनता के सेवक हैं। आपको बता दें एके 47 और हैंड ग्रेनेड मामले में अनंत सिंह को 10 साल की सजा हुई। उनके नौकर को भी दस साल की सजा सुनाई गई थी। वहीं आरजेडी नेता एवं पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। उन्हें अशोक सिंह की हत्या मामले में दोषी करार गया था। अशोक सिंह की हत्या 3 जुलाई 1995 को पटना में उनके सरकारी आवास 5 स्टैंड रोड में बम मार कर कर दी गई। उस समय वो आरजेडी के मशरख विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे।

Patna: बहन की लव स्टोरी में ‘विलेन’ बना भाई, आशिक को चाय पीने बुलाया फिर दाग दी गोलियां

आपको बता दें नीतीश सरकार ने कारा नियमों में संशोधन को मंजूरी दी थी। जिसके बाद बाहुबली आनंद मोहन समेत 27 अन्य लोगों की रिहाई का रास्ता साफ हुआ। और अब बिहार के अन्य बाहुबलियों की रिहाई की मांग उठने लगी है। हालांकि आनंद मोहन की रिहाई पर भी बिहार में सियासत तेज है। बीजेपी लगातार नीतीश सरकार को इस मामले पर घेर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Latest News