Sunday, June 4, 2023
HomeबिहारBIHAR: नदी में डूबने से 3 छात्रों की मौत, स्कूल की छुट्टी...

BIHAR: नदी में डूबने से 3 छात्रों की मौत, स्कूल की छुट्टी के बाद नदी में गए थे नहाने, इलाके में पसरा मातम

DESK: सुपौल के निर्मली इलाके के नगर पंचायत के वार्ड 12 में शुक्रवार की शाम  तिलयुगा नदी में नहाने के दौरान तीन छात्रों की मौत हो गई। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि  हर्ष आर्यन (14),  अमन कुमार (14) और सेतु कुमार (13) नगर पंचायत के एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं। शुक्रवार को तीनों छात्र स्कूल पढ़ने गए थे। स्कूल में छुट्टी होने के बाद घर नहीं जाकर तीनों छात्र तिलयुगा नदी के किनारे खेलने लगे। और फिर नदी में नहाने चले गए। गहरे पानी में उतरने के चलते तीनों छात्र नदी में डूबने लगे। इसी दौरान राहगीरों ने देखा तो शोर मचाया।  इसके बाद आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। लेकिन तबतक तीनों की मौत हो चुकी थी।

गहरे पानी में डूबने से मौत

आनन-फानन में लोगों ने हर्ष आर्यन को नदी से बाहर निकाला, लेकिन अमन और सेतु का पता नहीं चला। इस बीच परिजन हर्ष को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, लगभग आधे घंटे के बाद अमन और सेतु को लोगों ने नदी से निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। एक साथ तीन छात्रों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। अस्पताल में थानाध्यक्ष पंकज कुमार, एसआई वशिष्ठ मुनि राय सहित भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचे। थानाध्यक्ष घटना की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गए।

एक-दूसरे को बचाने में गई जान

बताया जाता है कि तीनों छात्र नगर पंचायत के वार्ड 12 स्थित एक निजी विद्यालय से पढ़कर अपने घर वापस जा रहे थे। इसी दौरान तीनों छात्र तिलयुगा नदी में स्नान करने का मन बनाया। इसके बाद तीनों नदी में नहाने लगे। सबसे पहले हर्ष आर्यन गहरे पानी में पानी में चला गया। इसके बाद सेतु कुमार और अमन कुमार ने डूबते हुए हर्ष आर्यन को बचाना चाहा। इसी क्रम में वह दोनों भी गहरे पानी में चले गए और तीनों डूब गए। तीनों को डूबते हुए राहगीरों द्वारा हल्ला मचाया गया। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग तिलयुगा नदी के तट पर पहुंचे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Latest News