DESK: बिहार वैशाली जिले में पुलिस ने छापा मारकर नकली नोटों की खेप बरामद की है। जिसमें सभी नोट 500 के हैं। नकली नोटों का ये गोरखधंधा एक मकान में चल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। पुलिस को छापेमारी के दौरान एक मशीन भी मिली है। जिसके जरिए नकली नोटों को बनाने का काम किया जा रहा था। घटना सराय थाना क्षेत्क के पुरानी बाजार की है। जहां दुर्गामंदिर के पीछे बने मकान में नकली नोटों का खेल खेला जा रहा था। पकड़े गए आरोपी पटना और लखीसराय के रहने वाले हैं।
मकान में नकली नोट बनाने का खेल
दरअसल पुलिस को जानकारी मिली थी कि सराय पुरानी बाजार में एक घर में नकली नोट बनाने का धंधा चल रहा है। जिसके बाद पुलिस उस मकान में पहुंची जहां नकली नोट बनाने का काम चल रहा था। पुलिस ने इस दौरान एक मशीन भी बरामद की है। जिसकी मदद से नकली नोट बनाए जा रहे थे। और नकली नोटों की खेप भी बरामद की है। जिसमें सभी नोट 500 के है। फिलहाल अभी तक ये पता नहीं चल सका है कि इन नकली नोटों की खेर का कहां इस्तेमाल किया जाना था।
नकली नोटों की बड़ी खेप बरामद
पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है। और नकली नोट बनाने वाले इस गैंग के तार कहां-कहां तक फैले हैं। जिसकी जांच में जुट गई है। इससे पहले भी बिहार के कई जिलों में नकली नोटों की खेप पुलिस ने बरामद की थी। जिसके तार नेपाल और बांग्लादेश से जुड़ते नजर आए थे। फिलहाल पुलिस गैंग के दो अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। और पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है।