Sunday, June 4, 2023
HomeबिहारBihar: आधी रात को एसकेएमसीएच पहुंच गए स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव, मचा...

Bihar: आधी रात को एसकेएमसीएच पहुंच गए स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव, मचा हड़कंप; फिर क्या हुआ?

DESK: बिहार के उप मुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव शनिवार की आधी रात को एसकेएमसीएच का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान कई डॉक्टर गायब मिले। इसपर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि गैरहाजिर डॉक्टरों पर कार्रवाई होगी। अस्पताल की व्यवस्था में खामियां देख कहा कि यहां की कमी पर नजर गई है। यह बर्दाश्त से बाहर है। देर रात स्वास्थ्य मंत्री के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहुंच जाने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया।

तेजस्वी यादव ने कहा कि मिशन 60 डेज में कुछ काम हुए तो कुछ नहीं। सरकार जिस काम के लिए पैसा देती है, वह नहीं होगा तो कार्रवाई होगी ही। हमारी सरकार सुनवाई व कार्रवाई वाली सरकार है। मेडिकल कॉलेज में सही से व्यवस्था होनी चाहिए। अधीक्षक नए आए हैं। हमने उन्हें कमियों को गिनाया है। लोगों को दवा और बेड मिलनी चाहिए। साफ-सफाई होनी चाहिए। मशीन काम करने चाहिए। डॉक्टर उपलब्ध होने चाहिए। बड़ी निराशा के साथ कहना पड़ रहा है कि कई जगह डॉक्टर गायब मिले।

सीतामढ़ी से लौटने के क्रम में शनिवार रात 11.45 बजे पहुंचे उप मुख्यमंत्री पहले इमरजेंसी वार्ड में गए। वहां की व्यवस्था देखने और परखने के बाद मेडिसिन व अन्य वार्ड में भी गए। इस दौरान मरीजों को अस्पताल में मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर व अन्य कर्मियों के बारे में भी जानकारी ली। एसकेएमसीएच के अधीक्षक डॉ दीपक कुमार भी मौजूद रहे।

Bihar Weather: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना समेत प्रदेश में आंधी-बारिश के आसार; तापमान गिरने से मिलेगी राहत

कई मंत्री और विधायक भी थे साथ में

सीतामढ़ी से लौटने के क्रम में पहुंचे सीतामढ़ी से लौटने के क्रम में उप मुख्यमंत्री का काफिला अचानक अस्पताल पहुंच गया। वहां राजद के छात्र नेता चंदन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव का स्वागत किया। इसके बाद उप मुख्यमंत्री सीधे अस्पताल के अंदर चले गए। इस दौरान राजस्व मंत्री आलोक मेहता, मीनापुर विधायक मुन्ना यादव और बोचहां विधायक अमर पासवान व अन्य भी उनके साथ मौजूद रहे। इधर, उप मुख्यमंत्री के पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों से लेकर अन्य कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया।

अधीक्षक ने डॉक्टरों की कमी का मुद्दा उठाया 

उप मुख्यमंत्री के सामने अधीक्षक डॉ. दीपक कुमार ने डॉक्टर की कमी के साथ ही नया इमरजेंसी व बर्न वार्ड का निर्माण करवाने की मांग की। कहा कि ऑर्थो, न्यूरोलॉजी व नेफ्रोलॉजी विभाग में डॉक्टर नहीं रहने से मरीजों का इलाज प्रभावित हो रहा है।  इस पर उप मुख्यमंत्री ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Rules Changing 1st May: 1 मई से बदल जाएंगे ATM और GST सहित कई नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Latest News