Thursday, June 1, 2023
HomeबिहारBihar Weather: बिहार में कैसा है मौसम का मिजाज, किन जिलों में...

Bihar Weather: बिहार में कैसा है मौसम का मिजाज, किन जिलों में गर्मी से बेहाल हुए लोग, कब होगी बारिश? जानिए

Bihar Weather: राजधानी पटना सहित प्रदेश के अधिकतर जिलों के अधिकतम तापमान में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। पूर्णिया राज्य का एकमात्र जिला रहा जहां अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। राज्य के सात जिलों में 16 जगहों पर गुरुवार को भारी और मध्यम स्तर की बारिश हुई। इस दौरान बांका जिला के बोसी में 102.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके साथ ही प्रदेश के उत्तर-पश्चिम व दक्षिण-पूर्व भाग के कुछ स्थानों पर हल्के और मध्यम स्तर की बारिश हुई। ऐसा ही कुछ राज्य के उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्व के कई स्थानों पर भी रहा।

औरंगाबाद प्रदेश में लगातार दूसरे दिन सबसे गर्म जिला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना के अधिकतम तापमान में बुधवार के मुकाबले गुरुवार को 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। पटना के अधिकतम तापमान में लगातार दूसरे दिन गिरावट हुई है। यहां का अधिकतम तापमान गुरुवार को 37 डिग्री सेल्सियस रहा। औरंगाबाद और डेहरी का अधिकतम तापमान गुरुवार को 40 डिग्री सेल्सियस के पार गया।

Bihar Weather Update Today

मौसम विश्लेषण के अनुसार एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर औसत समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर तक बना हुआ है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी तथा उत्तर-पूर्व एवं दक्षिण-पूर्व भागों के एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन, बिजली चमकने और तेज हवा के झोंके के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा के साथ हल्के से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। वहीं अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर बिहार के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। लेकिन राज्य के दक्षिणी भागों में अगले 48 घंटों के बाद अधिकतम तापमान में दो से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

राजधानी में अगले पांच दिन मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं 

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में अगले 5 दिनों के दौरान मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। इस कारण अधिकतम तापमान में मामूली परिवर्तन होने की संभावना है। पटना में शाम होते ही 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवइया चल रही है। इसी कारण लोगों को शाम में राहत का एहसास हो रहा है। वहीं झोकें के साथ 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार पटना में बारिश के आसार है, लेकिन बारिश होने की संभावनाएं कम है।

किस जिला में कितना एमएम हुई बारिश


जिला        बारिश एमएम में

सुपौल             44.4
बांका             179.2
अररिया          125.6
किशनगंज       78.6
दरभंगा            86
मधेपुरा             50
पूर्णिया            24.2

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Latest News