Thursday, June 1, 2023
Homeबिहार'ऐसे इंसान के साथ जिंदगी नहीं गुजार सकती', दुल्हन ने जयमाल के...

‘ऐसे इंसान के साथ जिंदगी नहीं गुजार सकती’, दुल्हन ने जयमाल के समय शादी से कर दिया इनकार, कहा- लोग बनाएंगे मजाक

सीतामढ़ी: शादी के मामले में लड़कियां भी अपनी पसंद को तवज्जो दे रही हैं। चाहे बात करियर की हो या फिर शादी की। ऐसा ही एक मामला भारत-नेपाल सीमा इलाके में देखने को मिला है, जहां दुल्हन को जयमाला के वक्त दूल्हा पसंद नहीं आया तो उसने शादी से इनकार कर दिया।

यह मामला बुधवार रात घुरघुरा गांव का है। सिंघेश्वर साह के पुत्र सोहन कुमार की शादी गणेश साह की पुत्री निभा कुमारी से होने वाली थी। बरात बेला थाना क्षेत्र के फुलहट्टा गांव से बैंड बाजा के साथ सजधज कर बुधवार को घुरघुरा आई थी। लड़की पक्ष ने जोरदार तरीके से बरात का स्वागत भी किया। दोनों पक्ष की ओर से शादी की रस्में निभाई जा रही थीं। लड़की भी दुल्हन के रूप में सज-संवर कर तैयार थी।

images

जयमाला के लिए लड़की स्टेज पहुंची तो लड़के को देखते ही स्टेज से नीचे उतर गई। लड़की ने यह कहकर शादी तोड़ दी कि लड़के का रंग काला है। ऐसे लड़के के साथ कहीं आएगी-जाएगी तो लोग उसका मजाक उड़ाएंगे। लड़की का कहना था कि उसने स्टेज पर ही दूल्हे को पहली बार देखा और उसे वह पसंद नहीं आया। इसके बाद उसने वरमाला पहनाने और मंडप में बैठकर शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इससे घराती व बराती अवाक रह  गए।

BIHAR: वाह रे क‍िस्‍मत! एक लड़के के प्‍यार की इतनी भारी ड‍िमांड, जब सड़क पर एक दूसरे से लड़ने लगी लड़क‍ियां, जानें आगे क्‍या हुआ?

 

इस मामले को भांपते ही बराती भाग निकले। दूल्हा व दर्जनों बराती को लड़की पक्ष ने बंधक बना लिया। उपहार व खर्च की राशि की मांग करने लगे। इसको लेकर दोनों पक्षों में बहसाबहसी भी हुई। मामले की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु डीएसपी सुचित्रा कुमारी दल बल के साथ बंधकों को छुड़ाने पहुंची और दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर मामले को रफा-दफा करा दिया।

लड़की के घरवालों ने बताया कि जब दोनों की शादी तय हुई थी तो लड़की ने होने वाले पति का चेहरा नहीं देखा था। लड़की का कहना है कि वह ऐसे इंसान के साथ जिंदगी नहीं गुजार सकती जो उसे पसंद ना हो।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Latest News