Tuesday, December 5, 2023
Homeबिहारशादी में पहुंचे बाराती कर रहे थे शराब पार्टी, रोकने पर किया...

शादी में पहुंचे बाराती कर रहे थे शराब पार्टी, रोकने पर किया हमला; पीट-पीटकर किया अधमरा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भागलपुर जिले के तिलकामांझी थाना क्षेत्र के मुंदीचक में शादी के दौरान शराब पार्टी से रोकने पर बारातियों ने लड़की पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया। घटना 31 मई की है। मामले में शुक्रवार को लड़की के चाचा अरविंद प्रसाद साह ने तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

प्राथमिकी में मुंदीचक एनसी चटर्जी रोड निवासी अरविंद साह ने बताया कि उनकी भतीजी की शादी राधा देवी लेन स्थित स्वर्णकार पंचायत भवन में हो रही थी। रात डेढ़ बजे मुंदीचक के ही उदय कुमार साह, रौशन कुमार और राहुल कुमार ने अरविंद के बेटे आयुष और अमन की बेरहमी से पिटाई कर जख्मी कर दिया। दोनों को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया।

अरविंद के मुताबिक जब उसने बेटों से लड़ाई का कारण पूछा तो उसने बताया कि उक्त तीनों आरोपित धर्मशाला में शराब पी रहे थे। इसका विरोध अमन और आयुष ने किया। इस पर तीनों आरोपितों ने गाली-गलौज शुरू कर दिया। वे लोग धर्मशाला से नीचे आ गए और सभी को गालियां देने लगे। इसका विरोध करने अमन और आयुष वहां गए तो तीनों ने हमला कर दिया। किसी तरह बीच बचाव कर दोनों को निकाला गया। तिलकामांझी थानेदार सुशील राज ने कहा कि आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Latest News