छातापुर (सुपौल): छातापुर प्रखंड के रामपुर स्थित लालपुर गांव में आज शाम 5 बजे से भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक एवं विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा के नेतृत्व में हो रहा है।
संजीव मिश्रा ने बताया कि पहली बार छातापुर में इतने भव्य स्तर पर महाआरती का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 11,000 दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इस अवसर पर बनारस से आए विद्वान पुरोहितों द्वारा विशेष पूजन व आरती की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता को मजबूत करेगा तथा सनातन संस्कृति को बढ़ावा देगा।
संजीव मिश्रा ने यह भी बताया कि उनका पैतृक गांव छातापुर है और वे यहां के विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और खेल के क्षेत्र में लगातार काम कर रहे हैं। इस महाआरती से लोगों में आध्यात्मिक चेतना जागृत होगी और समाज में एकता का संदेश पहुंचेगा।
इस आयोजन में श्री राम सेवा संघ के राणा प्रताप सिंह, श्री राम सेवा संघ (पूर्णिया) के मुरारी सिंह, विकास कुमार, रवि दास, मोनू मिश्रा, शुभम वर्मा, कोशी आलोक प्रोडक्शन हाउस के सुनील सुमन, प्रकाश सिंह समेत कई गणमान्य लोग शामिल रहेंगे। सभी ने इस महाआरती को सफल बनाने में अपना सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई है।