बिहार में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 62 IPS अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट

पटना: बिहार सरकार ने सूबे के 62 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इमाम उल हक को अरवल का एसपी बनाया गया है। संजय कुमार को पुलिस अधीक्षक एसटीएफ बनाया गया है। सीतामढ़ी के एसपी का तबादला कर दिया गया है, उन्हें पुलिस अधीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग बनाया गया है। बांका के एसपी का तबादला कर दिया गया है। उपेंद्र वर्मा को बांका का एसपी बनाया गया है। योगेंद्र कुमार को मधुबनी का एसपी बनाया गया है। गौरव मंगल को समादेष्टा बिहार सशस्त्र पुलिस कटिहार बनाया गया है। दयाशंकर को पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा बनाया गया है। चंद्रशेखर प्रसाद को पुलिस अधीक्षक सीआईडी बनाया गया है।

मुख्यमंत्री की सुरक्षा में नियुक्त हरिमोहन शुक्ला को पुलिस अधीक्षक कैमूर बनाया गया है। जीतेंद्र कुमार को समादेष्टा बीएमपी बनाया गया है। हृदयकांत को एसएसपी भागलपुर बनाया गया है। सुशील कुमार को एसएसपी मुजफ्फरपुर बनाया गया है। ललित मोहन को एसपी वैशाली बनाया गया है। विश्वजीत दयाल को नगर पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरपुर मनाया गया है। पूरण कुमार झा को कमांडेंट बिहार विशेष सशस्त्र बनाया गया है। नवजोत सिमी को कमांडेंट बिहार विशेष सशस्त्र बनाया गया है। मुजफ्फरपुर रेंज के आइजी चंदन कुमार कुशवाहा बनाए गए हैं। डीआईजी बाबूराम का भी तबादला हुआ है।

सुशील कुमार को एसएसपी बनाया गया है। राकेश कुमार को डीआईजी के पद पर पदोन्नति दी गई है। उन्हें मुंगेर रेंज में तैनात किया गया है। मुजफ्फरपुर सिटी एसपी विक्रम सिहाग को पटना ग्रामीण एसपी की कमान दी गई है। सिटी एसपी विश्वजीत दयाल बनाए गए हैं।

अमित रंजन को पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी बनाया गया है। आलोक को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दरभंगा बनाया गया है। हरि शंकर को सहायक पुलिस निरीक्षक बिहार पटना बनाया गया है। चंदन कुमार को पुलिस अधीक्षक जमुई के पद पर भेजा गया है। सुभाष मिश्रा को नगर पुलिस अधीक्षक भागलपुर बनाया गया है। चंद्र प्रकाश को कमांडेंट बीएमपी बनाया गया है। काम्या मिश्रा को पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखा गया है। इन्होंने नौकरी से पूर्व में इस्तीफा भी दे दिया था।

विक्रमशिला को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पटना बनाया गया है। अंजनी कुमार को पुलिस अधीक्षक एरिया बनाया गया है। राजेश कुमार को समादेष्टा विशेष सुरक्षा दल बनाया गया है। रामानंद कुमार को नगर पुलिस अधीक्षक गया बनाया गया है। रवीश कुमार को प्रिंसिपल सिपाही प्रशिक्षण विद्यालय नाथनगर भागलपुर भेजा गया है। आकाश कुमार को पटना का नया एसएसपी बनाया गया है। आनंद कुमार को एसएसपी, गया बनाया गया है।

पटना के वर्तमान एसएसपी को डीआईजी आतंकवादी निरोध दस्ता भेजा गया है। अमित कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक कमजोर वर्ग भेजा गया है। अमृत राज को अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा भेजा गया है। शालीन को पुलिस महानिदेशक आतंकवाद निरोधक दस्ता भेजा गया है।

राकेश राठी को पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवा भेजा गया है। राजेश कुमार को पुलिस महानिदेशक बिहार मानव अधिकार आयोग पटना भेजा गया है। विनय कुमार को पुलिस महानिरीक्षक अभियान विशेष एसटीएफ भेजा गया। पी कन्नन को पुलिस महानिदेशक रेल के पद पर भेजा गया है। दलजीत सिंह को पुलिस महानिदेशक सीआईडी में भेजा गया है। विवेक कुमार को डीआईजी भागलपुर बनाया गया है। रंजीत कुमार को पुलिस महाननिरीक्षक बीएमपी बनाया गया है। संजय कुमार को पुलिस निरीक्षक आर्थिक अपराध बनाया गया है। विकास कुमार को पुलिस उपमहानिरीक्षक विशेष निगरानी भेजा गया है। नवीश चंद्र झा को पुलिस उपमहानिरीक्षक निगरानी भेजा गया है।

Share this content:

admin

Leave a Comment