Toll Tax Price Hike: यमुना एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाना हुआ महंगा! इन वाहनों के लिए बढ़ा टोल टैक्स

Toll Tax Price Hike: अक्टूबर के महीने की शुरुआत हो गई है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हुए और उन्हीं में से एक बदलाव टोल टैक्स भी जुड़ा हुआ है। वाहनों के लिए टोल टैक्स को बढ़ा दिया गया है। यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स के रेट बढ़ा दिए गए हैं। दोपहिया, थ्री-व्हीलर और चारपहिया के लिए टैक्स रेट बढ़ गए हैं। यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के मुताबिक यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक के दौरान टोल दरों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।

कितना बढ़ा टोल टैक्स?

यमुना एक्सप्रेस वे पर टोल दरों में बढ़ोतरी की गई है। दुपहिया, थ्री-व्हीलर और रजिस्टर्ड ट्रैक्टर के लिए नया टोल टैक्स रेट 247.50 रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा अन्य वाहन जैसे- कार, वैन, जीप और हल्के वाहनों के लिए नए टोल टैक्स रेट 486.75 रुपये हैं। जबकि, भारी वाहन जैसे- ट्रक और बस के लिए नया टोल टैक्स रेट 1,542.75 रुपये कर दिया गया है।

LPG Price: आज से मंहगा हुआ LPG सिलेंडर, त्योहारों से पहले महंगाई का झटका, जानें क्या है रेट

Share this content:

admin

Leave a Comment