नवादा में बाजार से लौट रही नाबालिग के साथ गैंगरेप, पुलिस ने छह को किया गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

NAWADA: (मोनू कुमार मुन्ना) नवादा जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी घटना सामने आ रही है जहां थाना क्षेत्र के बकसौती सकरी नदी में शनिवार की शाम लगभग 4:00 बजे एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। या दुष्कर्म की घटना का अंजाम छह युवकों ने मिल कर दिया। 


घटना की सूचना पीड़ित लड़की के परिजन ने थाने को फोन कर दिया सूचना मिलते ही गोविंदपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपित को शनिवार को ही देर रात में गिरफ्तार कर लिया। 


सभी गिरफ्तार आरोपियों में पांच आरोपी को नाबालिक बताया जा रहा है।
बताया जाता है कि पीड़िता अपने दादाजी के साथ बकसौती बाजार आई थी वापस लौटने के क्रम में सभी दुष्कर्मी लड़कों ने पीड़िता का पीछा बकसौती बाजार से ही करने लगा और फब्तियां भी करने लगा,


 या देख लड़की जान गई कि यह सभी मनचला हमें पीछा कर रहा है और वह डर के मारे रास्ता बदलकर तेजी से अपने घर जाने लगी इसी बीच रेखा (बदला हुआ नाम) के दादाजी पीछे छूट गया सकरी नदी के बीच में लड़की को अकेले पाकर सभी दरिंदों ने पकड़कर नदी के झाड़ियों में ले गया और सामूहिक दुष्कर्म किया। तथा दुष्कर्म करते हुए वीडियो भी बनाया जिसका पुलिस प्रशासन द्वारा वीडियो की पुष्टि किया गया। 


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दुष्कर्मी द्वारा लड़की से दुष्कर्म करने के बाद लड़की को अचेतावस्था में छोड़कर भाग गया इस बीच पीड़िता अचेतावस्था और अर्धनग्न अवस्था में पड़ी हुई थी, 


तभी गांव के ही एक महिला उसी रास्ते से गुजर रही थी और लड़की को अर्धनग्न अवस्था में देखा और उसे कपड़े पहना कर घर पहुंचाया और परिजनों ने लड़की के पिता को फोन कर खबर किया लड़की के पिता तुरंत गोविंदपुर थाना में फोन कर घटना की जानकारी दिया। 


सूचना मिलते ही गोविंदपुर पुलिस प्रशासन हरकत में आई और पीड़िता  के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया थानाध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र प्रसाद ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार की रात में ही छापेमारी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 


इधर मामला को गंभीरता से पुलिस प्रशासन लिया और एसपी डीएस सावलाराम एवं एसडीपीओ संजय कुमार पांडे ने गोविंदपुर थाना पहुंचकर मामले की जानकारी लिया एसपी ने गंभीर होकर बताई किया घटना सत्य है 


और एक-दो दिन में चार्जशीट  दे दिया जाएगा और स्पीडी ट्रायल से इस मामले को चलाने की बात कही ताकि पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।

इधर थानाध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि पीड़िता के साथ दुष्कर्म की मामला सत्य पाया गया है सभी दुषकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है आगे की कार्रवाई किया जा रहा है।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Share this content:

✍ लेखक का परिचय – गौतम कुमार एक समर्पित डिजिटल पत्रकार और हिंदी न्यूज़ इंडस्ट्री के अनुभवी लेखक हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2015 में की और तब से अब तक 1000+ लेख प्रकाशित कर चुके हैं, जो लाखों पाठकों तक पहुँचे हैं।🎙 TopBihar.com के संस्थापक के रूप में, गौतम का उद्देश्य है – बिहार और देशभर के पाठकों को तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना। वह Breaking News, Sarkari Yojana, Exams Updates, और Social Awareness विषयों में विशेषज्ञता रखते हैं।

Leave a Comment