
सुगौली (मुन्ना कुमार कुशवाहा) सुगौली थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में नव विवाहिता के गले मे फंदा लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र माली पंचायत के डुमरी निवासी गुलटेनि ने दो वर्ष पूर्व गुड़िया कुमारी से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद पंचायत भी हुई और लड़की अपने पति के साथ डुमरी रहने लगी। महज कुछ माह बाद दोनों के बीच मन मुटाव होने लगा।इसी बीच रविवार की शाम गले से फंदा लगा हुआ विवाहिता लटकी हुई थी।इसकी खबर ग्रामीणों को हुई।
घटना की सूचना थानाध्यक्ष विवेक जयसवाल को मिली।सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की जानकारी ली और बहुत बारीकी से घटना की तहकीकात की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस आवश्यक करवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक किसी के द्वारा आवेदन नही दिया गया है। घटना की जांच पुलिस कर रही है।जांचोपरांत समुचित करवाई की जाएगी। वही गांव में यह घटना चर्चा का विषय बना हुआ है।