Akanksha Dubey New Video: आकांक्षा दुबे की सुसाइड मामले में नया मोड़ आ गया है। सोशल मीडिया पर मरने से पहले का आकांक्षा दुबे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आकांक्षा दुबे के वायरल वीडियो से इंटरनेट पर हड़कंप मच गया है। क्योंकि इस 30 सेकेंड के वीडियो में आकांक्षा फूट-फूट कर रोती नजर आ रही हैं। वायरल वीडियो में भोजपुरी एक्टर रोते हुए कह रही हैं कि यदि मुझे कुछ होता है तो उसका दोषी समर सिंह है।
आकांक्षा की मौत से 4 दिन पहले का वीडियो
आपको बता दें कि यह दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो आकांक्षा दुबे की मौत से 4 दिन पहले का है। जिसमें वह नीले रंग की ड्रेस में दिख रही हैं। वह लगातार इस वीडियो में रोती नजर आ रही हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस रोते हुए इस 38 सेकेंड के वीडियो में कहती दिख रही हैं, ‘मुझे नहीं पता मैंने क्या गलती की है। मैं इस दुनिया में नहीं रहना चाहती। मेरा ये आपसे आखिरी कंवर्जेशन है। मुझे अगर कुछ भी होता है तो उसका जिम्मेदार समर सिंह है।’
आकांक्षा दुबे कि आखिरी वीडियो #RRvLSG #population pic.twitter.com/M4JUyzRRCs
— kajal sharma (@kajalsharma3340) April 19, 2023
मां ने कहा चेहरे पर नील और सूजन
आपको बता दें कि आकांक्षा के चहेरे पर काफी सूजन नजर आ रही है। अब इस नए वीडियो के सामने आने के बाद आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने भी बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है, ‘अब जगजाहिर है कि वह मेरी रानी (आकांक्षा दुबे) को मारता-पीटता था। उसके चेहरे पर नील और सूजन साफ तस्वीर में देखी जा सकती है।’
बनारस के होटल में मिली थी लाश
आपको याद दिला दें कि 26 मार्च 2023 को आकांक्षा दुबे ने बनारस के एक होटल में फांसी लगाकर जान दे दी थी। जिसके बाद उनकी मां मधु दुबे ने एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था।
https://www.topbihar.com/akanksha-dubey-suicide-why-did-samar-singh-come-in-headlines-what-is-the-relation-with-akanksha-dubeys-death/9277/