डेस्क: पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी ने घर में घुसकर चाकू का भय दिखाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इस बाबत किशोरी ने मो टीपू नामक युवक को आरोपित करते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जाएगी।
एफआइआर में किशोरी ने बताया कि वह अपने चाचा के साथ घर में थी। परिवार के अन्य सदस्य नानी के यहां गए थे। पड़ोसी होने के कारण टीपू को इसका पता चल गया। इसी का फायदा उठाकर बुधवार रात करीब नौ बजे टीपू उसके घर पहुंच गया। घर का दरवाजा खटखटाने लगा। पड़ोसी होने के कारण वह उसे जानती थी। कारण पूछने के लिए जैसे ही दरवाजा खोला वह धड़धड़ाते हुए घर में घुस गया।
जब तक कुछ समझ पाती उसने मुंह दबा दिया। इसके बाद चाकू का भय दिखाकर उसे जबरन छत पर ले गया। वहां उसके साथ उसने दुष्कर्म किया। इस घटना से वह सदमे में आ गई। घटना को अंजाम देने के बाद वह भाग निकला। धमकी दी कि मुंह खोला तो जान से मार डालेंगे। इससे वह काफी डर गई थी।
किसी तरह हिम्मत जुटा उसने घटना की जानकारी मोबाइल से अपने परिवार के लोगों को दी। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग सन्न रह गए। वे आनन-फानन में घर पहुंचे। इसके बाद पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे। वहां टीपू पर एफआइआर दर्ज कराई। प्राथमिकी के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। छापेमारी कर टीपू को दबोच लिया।थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया की आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई की जा रही है। घटना के बाद आरोपित मो.टीपू को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए पटना भेजा जा रहा है।