Saturday, December 2, 2023
HomeअपराधBIHAR: महिला सिपाही का पंखे से लटकता शव मिलने से सनसनी, पारिवारिक...

BIHAR: महिला सिपाही का पंखे से लटकता शव मिलने से सनसनी, पारिवारिक कलह में आत्महत्या की आशंका

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बेतिया। पश्चिम चंपारण के बेतिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित आइटीआइ कालोनी गली नंबर तीन में मंगलवार की शाम एक महिला सिपाही खुशबू कुमारी (सिपाही संख्या 425) का शव उसके कमरे में पंखे से लटकता मिला। महिला सिपाही का फंके से झूलता शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। दंडाधिकारी की मौजूदगी में शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कालेज अस्पताल में भेज दिया गया है। मृतका के स्वजन को इसकी सूचना दी गई है। पारिवारिक कलह में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

बताया गया कि वह कपिलेश्वर राय के मकान में किरायेदार थी। वह मधुबनी जिले के बिस्फी निवासी भिखारी बैठा की 30 वर्षीय पुत्री थी। उसकी शादी दरभंगा के रहने वाले दिलीप कुमार से हुई थी। उसको एक पुत्र व एक पुत्री है, जो अपने पिता के साथ दरभंगा में साथ रहते हैं। मृतका यहां अकेले ही रहती थी। उसका पति कुछ दिनों पर आता रहता है।

घटना की सूचना पर एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतका के बगल की फ्लैट में रहने वाली महिला सिपाही अंजली कुमारी से भी पूछताछ की है। आसपास के लोगों ने बताया कि दोपहर में वह ड्यूटी कर फ्लैट में आई थी। फोन पर किसी से बात कर रही थी। खुशबू का पति एक महीने पहले यहां आया था। फिर वह वापस लौट गया।

पिता और चाचा ने अपनी सांस देकर बचाई लाडले की जान, मुंह से देते रहे ऑक्सीजन, अस्पतालकर्मियों ने किया सलाम!

वहीं अंजली ने बताया कि उसके फ्लैट की खिड़की खुली थी, जिससे वह पंखे से लटकती हुई दिखी। तब उसने इसकी सूचना पुलिस पदाधिकारियों को दी। इसके बाद मुफस्सिल थानाध्यक्ष राकेश कुमार भास्कर, सर्जेंट मेजर अजय कुमार बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर के बाद एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा की घटनास्थल पर पहुंच गए।

एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि एफएसएल की टीम बुलाई जा रही है। पूरे घटना की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है। सार्जेंट मेजर अजय कुमार ने बताया कि महिला सिपाही बेतिया में वर्ष 2018 से पदस्थापित थी। फिलहाल डायल 112 सेवा पर ड्यूटी थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News