Aaj Ka Panchang,17 May 2023: 17 मई को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और बुधवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि 17 मई 2023 को रात 10 बजकर 29 मिनट तक रहेगी। साथ ही बुधवार रात 9 बजकर 17 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। 17 मई को सुबह 7 बजकर 39 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा, उसके बाद अश्विनी नक्षत्र लग जाएगा। इसके आलावा आज ही के दिन प्रदोष व्रत और मास शिवरात्रि का व्रत भी किया जाएगा। इसके साथ ही आज से तीन दिवसीय वट सावित्री व्रत की शुरुआत भी हो गई है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए बुधवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
17 मई 2023 का शुभ मुहूर्त
त्रयोदशी तिथि – 17 मई 2023 को रात 10 बजकर 29 मिनट तक
आयुष्मान योग- रात 9 बजकर 17 मिनट तक (17 मई 2023)
रेवती नक्षत्र- 17 मई को सुबह 7 बजकर 39 मिनट तक
प्रदोष व्रत और मास शिवरात्रि का व्रत- 17 मई 2023
राहुकाल का समय
दिल्ली- दोपहर 12:17 से दोपहर 01:59 तक
मुंबई- दोपहर 12:35 से दोपहर 02:12 तक
चंडीगढ़- दोपहर 12:19 से दोपहर 02:02 तक
लखनऊ- दोपहर 12:02 से दोपहर 01:43 तक
भोपाल- दोपहर 12:16 से दोपहर 01:56 तक
कोलकाता- दोपहर पहले 11:33 से दोपहर 01:12 तक
अहमदाबाद- दोपहर 12:35 से दोपहर 02:15 तक
चेन्नई- दोपहर 12:05 से दोपहर 01:40 तक
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
सूर्योदय- सुबह 5:29 AM
सूर्यास्त- शाम 7: 56 PM