Tuesday, December 5, 2023
HomeमनोरंजनMouni Roy ही नहीं बॉलीवुड के ये 6 स्टार्स हैं होटल के...

Mouni Roy ही नहीं बॉलीवुड के ये 6 स्टार्स हैं होटल के मालिक, पांचवें एक्टर फिल्मों से हैं गायब लेकिन बिजनेस से कमा रहे हैं पैसा!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नई दिल्ली: ब्रह्मास्त्र पार्ट वन में दमदार विलेन का किरदार निभाने वाली मौनी रॉय अब रेस्टोरेंट की मालिक बन गई हैं. उन्होंने मुंबई में Badmaash नाम का अपना एक आलीशान रेस्टोरेंट खोला है, जो कॉकटेल और इंडियन डिशेज के लिए जाना जाता है. सिर्फ मौनी रॉय ही नहीं बल्कि कई ऐसे बॉलीवुड एक्टर हैं  जिनका खुद का रेस्टोरेंट है, इसमें शिल्पा शेट्टी से लेकर प्रियंका चोपड़ा और धर्मेंद्र पाजी तक का नाम शामिल है. आइए आज हम आपको बताते हैं 6 से सिलेब्स के बारे में जो रेस्टोरेंट मालिक भी हैं.

गरम धरम बाय- धर्मेंद्र

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र नई दिल्ली में गरम धरम रेस्टोरेंट के मालिक हैं. इसे एक गांव की झोपड़ी जैसी सेटिंग के साथ बनाया गया है, जो इसे एक यूनीक लुक देता है.

अनुष्का शर्मा

दिल्ली में ‘नुएवा बार’ बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके पति और क्रिकेट विराट कोहली को एक शानदार रेस्टोरेंट है. यहां स्पेनिश, फ्रेंच, इतालवी, पुर्तगाली, एशियाई और जापानी व्यंजन परोसे जाते हैं. हाल ही में इस कपल ने मुंबई में भी किशोर कुमार के पुराने घर में एक रेस्टोरेंट खोला हैं.

H2O, सुनील शेट्टी

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी H2O रेस्टोरेंट के मालिक हैं, जो एक लिक्विड लाउंज है. ये अपने विदेशी खाने, कॉकटेल और शानदार इंटीरियर के लिए जाना जाता है.

क्लब रॉयल्टी, शिल्पा शेट्टी  

क्लब रॉयल्टी मुंबई के सबसे फेमस पब्स में गिना जाता है. शिल्पा शेट्टी कुंद्रा पहले इस क्लब की मालिक थीं, लेकिन सोहेल खान अब इसके मालिक हैं और अक्सर यहां आते रहते हैं. ये लाउंज पबिंग को एक यादगार एक्सपीरियंस बनाता है.

लैप, द लाउंज बाय- अर्जुन रामपाल

मॉडल से एक्टर बने अर्जुन रामपाल ने लैप, द लाउंज को 2009 में खोला था. ये लाउंज बार चाणक्यपुरी में होटल सम्राट का हिस्सा है, इसमें एक प्रीमियम डिस्कोथेक भी हैं.

सोना बाय प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने कुछ समय पहले ही अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में अपना इंडियन  रेस्टोरेंट सोना खोला है, जहां भारत का फेमस फूड सर्व किया जाता है. कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने यहां पर पानी पूरी और छोले भटूरे खाते हुए फोटो शेयर की थी.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Latest News