नवादा: शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने के मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि एक युवक ने उससे पहले प्यार का नाटक किया फिर शादी करने के झांसा देकर उसके साथ आठ दिनों को गंदा काम किया। युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि युवक उसे नवादा से गया ले गया था और वहां एक कमरे में बंद करके रखता था।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला पिछले साल नवंबर माह का है। पीड़िता कहना है कि गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के नरामनपुर गांव में युवक ने उसे कमरे में बंद करके रखा था। पीड़िता मेसकौर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है और उसी थाना क्षेत्र के झिकटिया गांव के मनीष सिंह पर दुष्कर्म का आरोप है। पीड़िता ने बताया कि नवंबर महीने में मनीष शादी का झांसा देकर नरामनपुर ले गया। फिर एक घर में रख कर आठ दिनों तक शारीरिक संबंध बनाया। उस दौरान वह खाना भी नहीं देता था और कमरे में बंद रखता था। पीड़ित का कहना है कि एक दिन मौका देखक वो वहा से भाग निकली और जैसे तैसे अपने घर पहुंची। घर पहुंचने के बाद पीड़िता ने सारी घटना की जानकारी स्वजनों की दी।
घटना नवंबर महीने की है, लेकिन अबतक प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकी है। बुधवार को यह शिकायत लेकर पीड़िता समाहरणालय पहुंची। पीड़िता ने बताया कि लगातार थाना का चक्कर काट रहे हैं। एक दिन मौका पाकर वहां से भाग निकली। पीड़िता ने बताया कि कई बार मेसकौर थाना व महिला थाना का चक्कर काट चुके हैं, लेकिन प्राथमिकी नहीं दर्ज की जा रही है। पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। इधर, मुख्यालय डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं था। आवेदन लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।