व्यवसाय संघ सदस्यता का शुल्क प्रतिमाह एक सौ रूपेय हैं : बालकिशोर प्रसाद
रामगढ़वा से एम० कुमार
पूर्वी चम्पारण (रामगढ़वा)।रामगढ़वा में प्रखंड स्तरीय व्यवसायी संगठन निर्माण को लेकर रविवार को आर्य समाज विवाह भवन के प्रांगण में व्यवसायियों की एक बैठक की गई। इस अवसर पर रामगढ़वा में संगठन निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया गया। कहा गया कि संगठन से ही समाज को शक्ति मिलती है।
वही बैठक में पूर्व मुखिया बालकिशोर प्रसाद ने बताया कि व्यवसाय संघ का संगठन एक वर्षो के लिए बनायी गई हैं। संघ का कार्य ठीक रहा तो सदस्यता पद व सदस्य वही बने रहेंगे। जो संगठन में लापरवाही या सिकायत मिलने पर संगठन कमिटी के द्बारा विर्मश कर पद को स्थगित किया जाएगा। इस संगठन सदस्य का शुल्क प्रतिमाह एक सौ रूपया रखी गई हैं। समय पर शुल्क जामा करना अनिवार्य हैं। इस राशि जामा से समय पर व्यवसाय व असहाय लोगो की मदद की कार्य होगा। उन्होंने बताया कि संगठन संघ का तत्काल कुणाल टेन्ट हाऊस पर कार्यालय सुचारू रूप से चलाई जाएगी। वहीं राजू भगत ने बताया कि आजकल जो भी रामगढ़वा संगठन की चर्चाएं चल रही है उसका रजिस्टर अमान्य हैं। इस संबंध में व्यवसाय लोगों को संकेत रहना बहुत जरूरी हैं। राधेश्याम ने बताया कि इस व्यवसाय संघ संगठन में सभी जाति व महिलाओं को एक साथ लेकर चलाई जाए तथा सदस्यता लेने लिए आह्वान किया जाए।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन पूर्व मुखिया बालकिशोर प्रसाद ने किया। इस अवसर पर 36 सदस्यीय संगठन का निर्माण सर्वसम्मति से किया गया।इसका अध्यक्ष पूर्व शिक्षक द्वारिका प्रसाद,वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद (चिउरा मील), सचिव मनोज पांडेय, उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता (तेल डिप्पो), महासचिव जावेद अख्तर (दवा दुकान), वरिष्ठ महासचिव शम्भू प्रसाद (रेल ब्रांड), सहसचिव राजन गुप्ता (वस्त्रालय) व कोषाध्यक्ष कुणाल गुप्ता(कुणाल टेन्ट हाउस) को चुना गया। वही विशेषाधिकार समित संयोजक पूर्व मुखिया अर्जुन प्रसाद व प्रतिनिधिमंडल संयोजक पूर्व मुखिया बालकिशोर प्रसाद बनाये गए।वहीं पांच सदस्यीय संरक्षक समिती में राधेश्याम शर्राफ,पंकज कुमार पांडेय,विनोद यादव (माल गोदाम), रेजाऊर्रहमान व दिलीप सिंह चुने गए। बैठक में उपस्थित व्यवसाय लोगों की सहमति से संगठन संघ को चुने गए।
मौके पर पूर्व मुखिया चंद्रिका प्रसाद, प्रदीप गुप्ता (जेनरल स्टोर्स), हरिमोहन भगत,अनिल गुप्ता,सरपंच मुन्ना कुमार, रवि यादव, संत कुमार सिंह, विकास झा,रिशु तिवारी, वेदप्रकाश गुप्ता, पप्पू सर्राफ, मुन्ना तूफानी, प्रताप कुमार, विकास कुमार मोहित, संदीप कुमार, अमित कुमार, जयनारायण शर्मा, राकेश कुमार राज, राकेश कुमार, रविन्द्र शर्मा, राजेश शर्मा, सन्नी कुमार गुप्ता, अशोक आर्य,भरत महतो सहित सैकड़ों की संख्या में ब्यवसायी उपस्थित थे।