चोरी के बोलेरो के साथ अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Top Bihar
3 Min Read

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रोहतास: (कमलेश कुमार)डेहरी मुफसिल व स्पेशल पुलिस टीम की संयुक्त कारवाई में पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। तथा उनकी निशानदेही पर चोरी के एक बोलेरो गाड़ी को भी जप्त किया है। पुलिस गिरफ्तार वाहन चोर के सदस्यों से कड़ाई से पूछताछ में जुट गई है। पुलिस के अनुसार डेहरी मुफस्सिल थानान्तर्गत वाहन चोर गिरोह के कुछ सदस्य एक चोरी का बोलेरो वाहन लेकर सासाराम से डिहरी के तरफ जा रहे थे। मिली सूचना के बाद एसपी ने इसे गंभीरता से लेते हुए वाहन की बरामदगी एवं चोरी गिरोह में शामिल सदस्यों की गिरफ्तारी हेतु डेहरी मुफस्सिल थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी का तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया।

एसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र में वाहन जॉच शुरू किया। इसी दौरान थाना क्षेत्र के गोपी बिगहा के पास वाहन जॉच के दौरान वाहन चोरी गिरोह के सदस्य करगहर थाना क्षेत्र के पिपरा निवासी श्री राम तिवारी के पुत्र अभिषेक तिवारी, वह उत्तर प्रदेश के मुगलसराय स्थित न्यूज़ सेंटर कॉलोनी निवासी धर्म सिंह के पुत्र अमन राज को एक चोरी का बोलेरो वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया। 
गिरफ्तार अभियुक्तों से कड़ाई से पुछ-ताछ करने पर इस गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों का भी नाम बताया गया। गिरफ्तार वाहन चोर गिरोह सदस्यों की निशानदेही पर पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकिया निवासी सुनील सिंह के पुत्र रंजन कुमार को सुअरा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया।
उपरोक्त के द्वारा चोरी गिरोह में संलिप्त रहने की बात स्वीकार करते हुए बताया गया, कि वाहन चोरी कर एक जिला से दूसरे जिला तथा अन्य राज्यों में भी बेचने तथा इस प्रकार की कई घटना को अंजाम देने की बात बताई गई। एसपी आशीष कुमार भारती ने बताया कि वाहन चोर गिरोह के सदस्यों से कई अन्य जानकारी हासिल हुई है। गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी किया जा रहा है। तथा गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Share This Article
Leave a comment