जिले से खत्म होकर रहेगा चोरों का आतंक,चोरी की मोटरसाईकिल के साथ साथ 4 चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Top Bihar
1 Min Read

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पूर्वी चंपारण:( दिव्यांशु रमन) पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष के निर्देश पर जिले की पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है एसपी कुमार आशीष के अभियान खात्मा में अपराधियों के खात्मा के साथ साथ शराब माफियाओं पर भी नकेल कसने में पुलिस लगातर अभियान चला रही है।

थानाध्यक्ष आदापुर संदीप कुमार एवं थानाध्यक्ष छौड़ादानों मनोज कुमार सिंह के संयुक्त अभियान में चोरी की दो मोटरसाइकिलों की बरामदगी के साथ-साथ चोरी करने वाले संगठित गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त :-
1. राज प्रकाश कुमार उर्फ बउवा पिता कृष्णा महतो ग्राम हरकैना थाना मुफस्सिल
2. पंकज कुमार पिता शंभू राय ग्राम टिकुलिया थाना आदापुर 
3. लोकेश कुमार पिता रूपलाल सहनी ग्राम सरसौला थाना लखौरा 
4. रौनक कुमार पिता रामाज्ञा राय ग्राम धरहरि थाना छोड़ादानों
सभी गिरफ्तार अभियुक्तों पर कांड दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Share This Article
Leave a comment