Saturday, December 2, 2023
Homeदेशडॉ कुमार आशीष की नेतृत्व में कार्यवाई होगी सख्त जिले में होली...

डॉ कुमार आशीष की नेतृत्व में कार्यवाई होगी सख्त जिले में होली और शब -ए बारात को लेकर जिले में चलेगा विशेष अभियान,शराब और आपराधिक गतिविधियों पर रहेगी विशेष नजर.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डॉ कुमार आशीष की नेतृत्व में कार्यवाई होगी सख्त जिले में होली और शब -ए बारात को लेकर जिले में चलेगा विशेष अभियान,शराब और आपराधिक गतिविधियों पर रहेगी विशेष नजर.

MOTIHARI: पुलिस अधीक्षक डॉ• कुमार आशीष के सशक्त नेतृत्व में मोतिहारी जिला पुलिस द्वारा होली एवं शब-ए-बरात त्योहार के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

1. सभी स्रोतों से आप सूचनाओं का संग्रहण करते हुए संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर विधि व्यवस्था बनाए रखने की कार्यवाही की जा रही है।
2. सभी थाना मैं शांति समिति की बैठक की गई है।
3. असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा रही है तथा आवश्यकतानुसार उन पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।
4. सोशल मीडिया पर निगरानी रखते हुए अफवाहों पर पुलिस विशेष ध्यान रख रही है। यदि कोई गलत अफवाह फैलाया जाता है तो संज्ञान में आने पर उसका तुरंत खंडन किया जाएगा।
5. होलिका दहन पर्व पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
6.  त्योहारों के मद्देनजर मादक पदार्थों पर पुलिस आसूचना की मदद से विशेष निगरानी रख रही है।
7. धार्मिक विवाद, भूमि विवाद एवं अन्य विवाद से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए उनका समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

8. अश्लील गायन, अश्लील टिप्पणी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
9.  रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, ईदगाह, कब्रिस्तान इत्यादि संवेदनशील स्थानों पर पुलिस विशेष निगरानी रख रही है।
10. होली पर्व के अवसर पर मोतिहारी जिला पुलिस में QRT का गठन किया गया है तथा कम्युनिकेशन प्लान भी तैयार किया गया है।
11. त्योहारों के मद्देनजर अग्निशमन दस्ता को तैयार हालत में रखा गया है
12. त्योहारों को देखते हुए एएलटीएफ एवं वज्र टीम का वृहद उपयोग किया जा रहा है।
13. डीजे के मालिक एवं ऑपरेटर का रिकॉर्ड रखने की कार्रवाई की जा रही है।
14. पिछले वर्षों में पर्व-त्योहारों के अवसर पर यदि किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हुई है तो उन संवेदनशील स्थलों की पहचान कर आवश्यक सतर्कतामूलक एवं निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है।
मद्यनिषेध से संबंधित विशेष कदम:
1. विदेशी शराब के परिचालन के खिलाफ योजनाबद्ध अभियान चलाया गया है।

2. भारत-नेपाल सीमा को पूर्णतः सील करने की कार्रवाई, गश्ती बढ़ाने की कार्रवाई एवं सीमावर्ती इलाकों में एएलटीएफ के प्रभावी उपयोग की कार्रवाई की जा रही है।
3. संवेदनशील स्थानों पर बैरियर लगाकर जांच की जा रही है
4. सीमा सुरक्षा बल के सूचना तंत्र का उपयोग किया जा रहा है।
5. मद्य निषेध से संबंधित मामलों में एएलटीएफ के माध्यम से ब्रेथ एनालाइजर का उपयोग किया जा रहा है।
6. सभी थानों के मुसहर टोली की मैपिंग की जा रही है तथा प्रत्येक सप्ताह रैंडम छापेमारी की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
7. नदियों में विशेष रूप से गश्ती की व्यवस्था की गई है।
8. एसएसबी के साथ संयुक्त गश्ती की व्यवस्था की गई है।
9. शराब की होम डिलीवरी पर आसूचना की मदद से विशेष निगरानी रखी जा रही है।
10. बिहार गृहरक्षा वाहिनी के जवानों को भी शराबबंदी के विरुद्ध अभियान में मोबिलाइज किया गया है।
11. दिनांक 16.03.2022 से 19.03.2022 की संध्या तक 24 घंटे गश्ती की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष की जिले की जनता से अपील-
 मोतिहारी पुलिस आम जनता को त्योहारों की हार्दिक शुभकामनाएं देने के साथ ही विधि-व्यवस्था संधारण एवं अपराध नियंत्रण हेतु आम जनता से सहयोग की अपील करती है।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News