बारात में आए जेवर और कपड़े देखकर भड़क गई दुल्हन, जयमाल के बाद शादी से कर दिया इनकार

Top Bihar
3 Min Read

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

टॉप बिहार, डेस्क: शादी-बारातों में दूल्हा और दुल्हन पक्ष की ओर से छोटी-छोटी बातों के चलते कई बार रिश्ता टूटने की खबरें सामने आई हैं। हालांकि इस जो मामला सामने आया है वह एक अलग तरह का केस है। यूपी के गोरखपुर जिले के एक गांव में शादी थी। दोनों ओर से शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं।

लड़की पक्ष के लोग बारात का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आखिर वह दिन भी आ गया और बारात भी लड़की के दरवाजे पर पहुंच गई। शादी की सभी रस्मे शुरू हो चुकी थीं। जयमाल का कार्यक्रम भी हो चुका था।  इसी बीच दुल्हन को कुछ ऐसा दिखा कि उसने सीधे शादी करने से ही मना कर दिया। दुल्हन को काफी समझाया गया लेकिन उसने शादी करने के लिए हामी नहीं भरी और आखिर में दूल्हा बिना दुल्हन के ही बारात लेकर घर लौट गया।
गोरखुपर जिले के गुलरिहा क्षेत्र के करमौरा गांव में खुटहन खास गांव से शुक्रवार को बारात आई थी। बारातियों की लड़की वालों की तरफ से खूब खातिरदारी की गई। द्वारचार के बाद जयमाल का कार्यक्रम भी शुरू हो चुका था। जयमाल स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई। इस दौरान कुछ बारात खाना खाकर घर जा चुके थे। इसके बाद दूल्हा पक्ष की ओर से लाया गया डाल का सामान दुल्हन के घर पहुंचाया गया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने डाल का सामान खोला तो उसमें गहने और कपड़े देखकर दुल्हन और उसके घर वाले नाराज हो गए।
लड़का पक्ष की तरफ से जो गहने और कपड़े लाए गए थे वह न तो दुल्हन को पसंद थे और न ही उसके परिवार वालों को। लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के पक्ष से इस बारे में बात की तो दोनों ओर से कहासुनी शुरू हो गई। दोनों ओर से कुछ देर तक चली कहासुनी के बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दोनों से दुल्हन को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन दोनों ओर से बात नहीं बन सकी। इसके दूल्हे को बिना दुल्हन के ही बारात को वापस ले जाना पड़ा।
इस मामले में जब रिश्तेदारों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दुल्हन को शुरू से ही लड़का पसंद नहीं था। उसने सगाई के वक्त भ दूल्हे को नापसंद कर दिया था, लेकिन कुछ बंदिशों के चलते लड़की ने शादी के लिए हामी भर दी थी। हालांकि दोनों ओर से किसी ने भी पुलिस से शिकायत नहीं की है।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Share This Article
Leave a comment