बिहार मेें 2 अनोखी शादी, जब भाई दीदी को ससुराल पहुंचाने गया तो ननद दुल्हन बनकर गले लग गई, जानिए पूरा मामला

Top Bihar
3 Min Read

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

SAMASTIPUR: दीदी को ससुराल पहुंचाने आए लड़के की पकड़कर शादी करा दी गई। लड़के के जीजा ने बाइक का लालच देकर पहले फंसाया, जब तक वो कुछ समझ पाता तब तक विवाह हो चुकी थी। बहन की ननद की शादी को लेकर सालों से परेशान परिजनों को दूसरा रास्ता दिख नहीं रहा था।  बाकी जगहों पर शादी के लिए भारी दहेज की मांग की जा रही थी। जैसे ही अपनी बहन को ससुराल पहुंचाने भाई गया। बहन के ससुराल वालों ने उसे पकड़ लिया और मंदिर में ले जाकर बहन की ननद की शादी करा दी।

घटना के मुताबिक दलसिंहसराय के साठा का रहने वाले युवक विनोद कुमार अपनी बहन को उसके ससुराल पहुंचाने गया था। इस दौरान बहन के ससुरालवालों ने युवक को पकड़ लिया और मोरवा खुदनेश्वर स्थान मंदिर लेकर चले गए। वहां लड़का कुछ समझ पाता तबतक उसे पाग पहनाकर लड़की को बिना दुल्हन के ड्रेस में उसके सामने खड़ा कर दिया।  उसके बाद उससे जबरन वरमाला डलवाया और लड़की की मांग में सिंदूर डलवा दिया। वहीं लड़के ने अपनी शादी से इनकार किया है। विनोद कुमार ने कहा है कि उसकी शादी जबरदस्ती कराई गई है। उसने अपने मन से शादी नहीं किया है।
शादी का वीडियो हुआ वायरल
शादी का एक वीडियो भी इलाके में वायरल हो रहा है, जिसमें लड़के का जबरन हाथ पकड़कर वरमाला डलवाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर लड़की उसके बगल में चुपचाप खड़ी दिख रही है।  लड़के ने कहा है कि वो अपनी मर्जी से शादी करेगा। वो इस शादी को स्वीकार नहीं करेगा। वहीं दूसरी ओर बहन के ससुराल वालों ने कहा है कि लड़का सबकुछ छुपा रहा है।
दूल्हा दुल्हन को छोड़कर लौटा अपने गांव
शादी के बाद दूल्हा दुल्हन को छोड़कर वहां से अपने गांव आ गया है और लड़की अपने परिवारवालों के पास है। घटना के बाद दोनों परिवारों में समझौते की बात चल रही है। वहीं लड़का इस तरह से की गई शादी से खुश नहीं होते हुए शादी से इनकार कर रहा है। हालांकि दोनों परिवार आपस में बातचीत कर मामले को सुलझाने में जुटे हैं।
वहीं दूसरा मामला पटोरी अनुमंडल के मोहनपुर प्रखंड का है। मोहनपुर निवासी रत्नेश कुमार का का नारायणपुर ढ़ेपुरा गांव निवासी आरती कुमार के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।  दोनों चकलाल शाही में एक दूसरे से मिल रहे थे। लड़की के परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो दोनों को पकड़ कर मोरवा खुदनेश्वर स्थान मंदिर में शादी करा दी।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Share This Article
Leave a comment