Thursday, June 1, 2023
HomeदेशBihar Weather: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना समेत प्रदेश में आंधी-बारिश...

Bihar Weather: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना समेत प्रदेश में आंधी-बारिश के आसार; तापमान गिरने से मिलेगी राहत

Bihar Weather: राजधानी समेत प्रदेश के मौसम में शुक्रवार को बदलाव देखने को मिला। बीते तीन-चार दिनों से प्रदेश में पुरवा हवा चल रही है। इसके साथ ही हल्की बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया था। वहीं, शुक्रवार को पछुआ के कारण मौसम का तेवर तल्ख हो गया।

राजधानी समेत अन्य जिलों में शुष्क हवा के कारण तापमान में वृद्धि होने से लोग गर्मी से परेशान रहे। पटना समेत प्रदेश के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना के अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर चढ़ने के साथ 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि 41.6 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में एक बार बदलाव आएगा। प्रदेश भर में बादलों की आवाजही बनी रहेगी। तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट की संभावना है। रविवार और सोमवार को पटना सहित प्रदेश भर में आंधी-पानी का अलर्ट है। इस दौरान हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है।

Bihar Weather News

बीते 24 घंटों के दौरान गया और बांका जिले के अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई। बांका के चंदन में 1.8 मिमी, गया के फतेहपुर में 1.8 मिमी, गया के बजीरगंज में 0.6 मिमी, गया शहर में 0.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

इसके अलावा पटना समेत प्रदेश के आसपास इलाकों में सुबह के समय बादल छाए रहे। वहीं, दोपहर बाद कड़ी धूप से लोग परेशान रहे। शाम के समय ठंडी हवा के कारण लोगों को थोड़ी राहत मिली।

प्रमुख शहरों का तापमान

पटना 38.6, गया 37.9, भागलपुर 37.4, पूर्णिया 36.6, वाल्मीकि नगर 38.0, मुजफ्फरपुर 34.6, छपरा 36.2, दरभंगा 36.0, सुपौल 36.2, फारबिसगंज 35.6, सबौर 34.2, डेहरी 38.0, मोतिहारी 37.5, शेखपुरा 38.3, जमुई 37.1, बक्सर 41.6, भोजपुर 39.4, औरंगाबाद 39.1, बेगूसराय 36.3, बांका 36.8, कटिहार 36.2, नवादा 37.6, अररिया 34.6, जीरादेई 37.0, किशनगंज 34.0 सेल्सियस

Rules Changing 1st May: 1 मई से बदल जाएंगे ATM और GST सहित कई नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

MOTIHARI: कोचिंग संचालक ने छात्रा से किया दुष्कर्म, शादी से मुकरा, मां-बाप के नाम पत्र लिखकर छात्रा मास्टर के सामने ही लगा दी नदी में छलांग, सुसाइड नोट में लिख दी बड़ी बात

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Latest News