Tuesday, December 5, 2023
HomeदेशInternational Womens Day: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यपाल फागू चौहान और...

International Womens Day: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यपाल फागू चौहान और सीएम नीतीश कुमार ने दी महिलाओं को बधाई

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

International Womens Day: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यपाल फागू चौहान और सीएम नीतीश कुमार ने दी महिलाओं को बधाई

पटना : राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश एवं देश की महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. मुख्यमंत्री ने महिलाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाएं समाज का अभिन्न हिस्सा है. किसी भी राज्य या देश के विकास में महिलाओं का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है. वह प्रतिभा के बलबूते विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बना रही हैं.

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर राज्य सरकार निरंतर प्रयत्नशील है. मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, जीविका, सभी सरकारी सेवाओं में 35% आरक्षण का लाभ, पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनाव में महिलाओं को 50% आरक्षण का लाभ सहित कई अन्य योजनाएं चलाई जा रही हैं.
जिससे आज महिलाएं आत्मविश्वास के साथ प्रदेश की तरक्की में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि संपूर्ण नारी जाति के विकास के प्रति सदैव प्रयत्नशील रहें ताकि उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक विकास के साथ एक सुरक्षित और बेहतर माहौल मिल सके.
वहीं राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं में महिलाओं को सदैव समुचित सम्मान प्राप्त रहा है. राज्यपाल ने कहा है कि महिलाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में अनगिनत उपलब्धियां हासिल की है और हमें उन पर गर्व है. केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सामाजिक समानता हेतु विभिन्न योजनाएं एवं कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं. राज्यपाल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य और देश के सभी लोगों से लैंगिक समानता और महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान तथा समान अवसर सुनिश्चित कराने के लिए हर संभव प्रयास करने का आग्रह किया है.
आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस दुनिया भर के कई देशों में मनाया जा रहा है. संयुक्त राष्ट्र ने 1975 में अंतरराष्ट्रीय महिला वर्ष मनाया था. संयुक्त राष्ट्र ने महिला दिवस 2022 के लिए ‘जेंडर इक्वालिटी टुडे फॉर ए सस्टेनेबल टुमारो’ यानी स्थायी कल के लिए लैंगिक समानता जरूरी है, थीम रखा है. यह थीम जलवायु परिवर्तन और एक स्थायी भविष्य के लिए महिलाओं के नेतृत्व और योगदान का सम्मान करती हैं.
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest News