LPG Price 1 June: एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, दिल्ली से पटना तक देखें कितनी मिली राहत

Top Bihar
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

LPG Price 1 June: एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Gas)  बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियों ने एलपीजी के रेट  (LPG Latest Rate) अपडेट कर दी हैं। आज यानी 1 जून को LPG सिलेंडर सस्ता हो गया। यह बदलाव केवल कॉमर्शिय सिलेंडर में हुआ है। बता दें एक मई 2023 को कॉमर्शियल सिलेंडर करीब 172 रुपये सस्ता हुआ था, लेकिन घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। आज एक बार फिर कामर्शियल सिलेंडर दिल्ली में 83.5 रुपये सस्ता हो कर 1773 रुपये पर आ गया है। एक मई 2023 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1103 रुपये थी और आज भी इसी रेट पर मिल रही है।

19 किलो वाला कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब सस्ता होकर दिल्ली में 1773 रुपये में बिक रहा है। आज यानी 1 जून से कोलकता में 1875.50, मुंबई में 1725 और चेन्न्ई में 1937 रुपये को मिल रहा है। कॉमर्शियल सिलेंडर में आज 83.50 रुपये की और राहत मिल गई है। कोलकाता में सिलेंडर 85 रुपये सस्ता होकर अब 1960.50 रुपये से 1875.50 रुपये पर आ गया है। मुंबई में 1808.5 रुपये से 83.50 रुपये सस्ता होकर 1725 रुपये पर आ गया है। जबकि, चेन्नई में 2021.50 रुपये से 84.50 रुपये कम होकर 1937 रुपये पर आ गया है।

पटना, इंदौर और जयपुर में क्या हैं एलपीजी के रेट

पटना में अब 19 किलो वाला नीला एलपीजी सिलेंडर 2037 रुपये का है, जबकि 14 किलो वाली घरेलू सिलेंडर 1201 रुपये में मिल रहा है। इंडेन का कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर जयपुर में 1796 रुपये का है तो घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1106.50 रुपये का। इसी तरह इंदौर में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1877 का है तो घरेलू सिलेंडर 1131 रुपये का।

आज इस रेट पर बिक रहे घरेलू सिलेंडर

  • लेह    1340
  • आईजोल    1260
  • भोपाल    1108.5
  • जयपुर    1106.5
  • बेंगलुरू    1105.5
  • दिल्ली    1103
  • मुंबई    1102.5
  • श्रीनगर    1219
  • पटना    1201
  • कन्या कुमारी    1187
  • अंडमान    1179
  • रांची    1160.5
  • देहरादून    1122
  • चेन्नई    1118.5
  • आगरा    1115.5
  • चंडीगढ़    1112.5
  • विशाखापट्टनम    1111
  • अहमदाबाद    1110
  • शिमला    1147.5
  • डिब्रूगढ़    1145
  • लखनऊ    1140.5
  • उदयपुर    1134.5
  • इंदौर    1131
  • कोलकाता    1129

Sahara Refund: सहारा के निवेशकों की लग गई लॉटरी, कर लें ये काम आ जायेगा सहारा में अटका पैसा, जानिए ताजा जानकारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Share This Article