MOTIHARI: बिहार का धनकुबेर रजिस्ट्रार, निगरानी की टीम को मिले 74 लाख कैश

Top Bihar
2 Min Read

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

MOTIHARI: निगरानी विभाग की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में शुक्रवार की सुबह मोतिहारी के रजिस्ट्रार (जिला अवर निबंधन पदाधिकारी) बृजबिहारी शरण को अपनी गिरफ्त में ले लिया।  साथ ही उनके मोतिहारी व पटना समेत विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। बताया जाता है कि टीम ने सबसे पहले निबंधन कार्यालय में पहुंच कर उन्हें अपनी हिरासत में ले लिया। इसके बाद उनके आवास पर दस्तक दी। वहीं निगरानी की दूसरी टीम ने पटना के शिवपुरी सहित आवास पर छापेमारी की।  बताया जाता है कि उनके खिलाफ निगरानी थाना में मामला दर्ज था। इसको लेकर विशेष न्यायालय द्वारा जारी आदेश के आलोक में यह छापेमारी की गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निगरानी विभाग की छापेमारी में लाखों रुपये नकद व ज्वेलरी बरामद की गई है, जो आय से काफी अधिक है।  सूत्रों की बात पर यकीन करें तो रजिस्ट्रार के एक खाते से 74 लाख रुपये मिले हैं। छापेमारी अभी चल रही है। अधिकारियों का कहना है कि छापेमारी खत्म होने के बाद ही सही मूल्यांकन किया जा सकेगा और आधिकारिक तौर पर कुछ कहा जा सकेगा।

मोतिहारी रजिस्ट्रार के बारे में कहा जा रहा है कि इससे पहले वे शेखपुरा में तैनात थे। जहां उन्होंने अपनी आय से कई गुना अधिक संपत्ति अर्जित की थी। वर्ष 2018 में ही उनके खिलाफ सरकार राजस्व को नुकसान पहुंचाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।  उन पर यह आरोप था कि उन्होंने मानक से कम मुद्रांक की वसूली की थी। इसक जांच उस समय मुंगेर प्रमंडल के सहायकत निबंधक महानिरीक्षक ने की थी। जांच में यह आरोप सही पाया गया था। हालांकि उस समय भी उनके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई थी।  कहा जा रहा है कि शेखपुरा के बाद मोतहारी में पदस्थापित होने के बाद भी उन्होंने अवैध ढंग से संपत्ति अर्जित करने का क्रम जारी रखा हुआ था। इसको लेकर निगरानी थाने में एक मामला दर्ज था। शुक्रवार की छापेमारी इसी आलोक में की गई है।
Input- Jagaran
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Share This Article
Leave a comment