Tuesday, December 5, 2023
Homeदेशरांची की लड़की ने देखा मॉडलिंग का सपना, लेकिन यश बन तनवीर...

रांची की लड़की ने देखा मॉडलिंग का सपना, लेकिन यश बन तनवीर ने नशा कराकर ली उसकी निजी तस्वीरें, खून खौला देगी ये खबर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नई दिल्ली : झारखंड की राजधानी रांची से लव जिहाद (Love Jihad) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रांची शहर में स्थित यश मॉडलिंग कंपनी के मालिक पर अभिनेत्री द्वारा लव जिहाद (Love Jihad) का संगीन आरोप लगा है। उन पर यह आरोप किसी और ने नहीं बल्कि यहीं पर मॉडलिंग की ट्रेनिंग लेने आई एक लड़की ने लगाया है। खबरों की माने तो बिहार की रहने वाली मानवी राज (Manvi Raj Singh) झारखंड के रांची में अपने सपनों को पूरा करने के लिए आई थी,ताकि वह मॉडलिंग के गुर सीख सके और खुद को एक बेहतरीन मॉडल के रूप में निखार सके।

लेकिन उसे इस बात की जरा भी खबर नहीं थी कि आगे चलकर उसके साथ क्या होने वाला है। रांची आकर वह एक ग्रुमिंग इंस्टिट्यूट से जुड़ गई। इस मॉडलिंग इंस्टीट्यूट के मालिक ने जब मानवी राज (Manvi Raj Singh) को देखा तो वह उसे अच्छी लगी। दोनों के बीच दोस्ती भी हो गई, लेकिन इस मॉडलिंग इंस्टीट्यूट के मालिक के मन में क्या चल रहा था। इससे मानवीय राज अनजान थी।

इंस्टीट्यूट का मालिक मानवी से शादी करना चाहता था। इसके लिए उसने मानवी को प्रपोज भी किया। इसी दौरान मानवी को पता चला कि जिसे वह अपना दोस्त मानती है उसका रिश्ता झूठ की बुनियाद पर खड़ा है। दरअसल उस इंस्टिट्यूट के मालिक ने अपना नाम यश बताया था। जबकि उसका असली नाम तनवीर अख्तर खान है।

जब युवती के सामने उसकी सच्चाई उजागर हुई तो उसने उससे अपनी दोस्ती भी खत्म कर दी। इंस्टीट्यूट के मालिक तनवीर खान को मानवी का यह कदम खल गया। इसके बाद और ज्यादा शादी और धर्म बदलने के लिए दबाव बनाने लगा। लेकिन मानवी को उससे नफरत हो चुकी थी। इसलिए उसने तनवीर के प्रपोजल को ठुकरा दिया। इसके बाद मामला ब्लैकमेलिंग तक आ पहुंचा। वह मानवी को ब्लैकमेल करने लगा उसके पास मानवी की कुछ निजी तस्वीरें थी।

वह उन तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देने लगा। परेशान मानवी ने रांची शहर छोड़ दिया और वह मुंबई चली गई। लेकिन यहां भी तनवीर ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और ब्लैकमेल करता रहा। जिसके बाद परेशान होकर मानवी ने तनवीर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। मानवी ने पुलिस को बताया कि होली पर नशे की गोलियां खिलाकर तनवीर ने उसकी कुछ फोटो निकाल ली थी और इसी के बाद से तनवीर उसे ब्लैकमेल करने लगा।

पुलिस के सामने तनवीर ने अपना गुनाह कबूल किया और कहा कि वह अब ऐसा नहीं करेगा। लेकिन कुछ दिन बाद वह फिर से मॉडल को परेशान करने लगा। पीड़िता ने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो अपलोड कर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी सुरक्षा की गुहार लगाई है। तनवीर ने इस पूरे मामले पर कहा है कि मानवी के लगाए सभी आरोप गलत हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Latest News