RRB Group D Admit Card 2022: आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा इस तारीख पर होगी, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

Top Bihar
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) और रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) के विभिन्न पदों पर फरवरी,2022 के महीने में होने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 1 के लिए आरआरबी ग्रुप डी के प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। आरआरबी ग्रुप डी की सीबीटी 1 परीक्षा 23 फरवरी, 2022 को आयोजित होगी। उम्मीद की जा रही है कि इस तिथि से चार दिन पहले प्रवेश पत्र जारी किए जा सकते हैं।  उम्मीदवार प्रवेश पत्र व अन्य विवरण को लेकर आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा विभिन्न रेलवे क्षेत्रों में इस परीक्षा के माध्यम से लेवल 1 के पदों के लिए कुल 1,03,769 पदों पर भर्तियां करेगा।  आरआरबी की तरफ से उन उम्मीदवारों की स्थिति भी जारी की जाएगी जिन्होंने  रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) ग्रुप डी भर्ती 2019 केल िए आवेदन किया था।

RRB Group D Admit Card 2022 ये है परीक्षा पैटर्न

आरआरसी ग्रुप डी ऑनलाइन परीक्षा में सामान्य विज्ञान में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें सामान्य जागरूकता के 20 अंक के प्रश्न और करंट अफेयर्स के 20 अंक के प्रश्न, सामान्य अंकगणित, सामान्य बुद्धि और तर्क के 30 अंक और गणित 25 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे।  परीक्षण की अवधि 90 मिनट यानी एक घंटा 30 मिनट की होगी। गलत उत्तरों के लिए नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। प्रत्येक प्रश्न के लिए आवंटित अंकों का 1/3 प्रत्येक गलत उत्तर के लिए काटा जाएगा।

RRB Group D Admit Card 2022 को ऐसे करें डाउनलोड

  • उम्मीदवार की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध आरआरबी ग्रुप डी प्रवेश पत्र के लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों के लिए नया पेज खुल जाएगा।
  • इस नए पेज पर जाकर लॉग इन करते हुए जानकारियों को भरें।
  • अब उम्मीदवार लॉग इन करते हुए पंजीकरण अंक और जन्म तिथि को दर्ज करें।
  • अब सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।
  • उम्मीदवारों का आरआरबी ग्रुप डी प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अब उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड करें।
  • अब आवेदन पत्र को डाउनलोड करें।
  •       अब अपने आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें। 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Share This Article
Leave a comment