Thursday, June 1, 2023
Homeज़रा हटकेBIHAR: बीच रास्ते में दुल्हन ने ससुराल जाने से किया इनकार, कार...

BIHAR: बीच रास्ते में दुल्हन ने ससुराल जाने से किया इनकार, कार से उतरी; हाई-वोल्टेज ड्रामा के बाद लौटी मायके, दुल्हन का आरोप- बदल दिया दूल्हा

समस्तीपुर। शादी के बाद मायके से विदाई के समय हर लड़की ससुराल में अपने पति के साथ घर बसाने का सपना संजोती है। हालांकि, बिहार के समस्तीपुर में एक अनोखी घटना सामने आई। यहां एक नवविवाहिता ने बीच रास्ते में ही ससुराल जाने से इनकार कर दिया।

दुल्हन ससुराल न जाने की जिद पर अड़ गई। वहीं, बहू को विदा कराकर लौट रहे ससुरालवाले उसे मनाने में जुटे रहे। बीच सड़क पर नई-नवेली दुल्हन और ससुरालवालों के बीच कहा-सुनी देख लोगों की भीड़ जमा हो गई।इसके बाद नवविवाहिता के स्वजन भी पहुंच गए। आखिरकार, दुल्हन अपने घरवालों के साथ मायके लौट गई।

बताया जाता है कि समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात लड़की की शादी अंगारघाट थाना क्षेत्र के डिहुली गांव के युवक से हुई थी। परंपरागत हिन्दू रीति-रिवाज से यह शादी संपन्न हुई। शादी के बाद शनिवार की सुबह लड़की की विदाई भी हुई।

डिहुली आने के क्रम में समस्तीपुर से रोसड़ा जाने वाली एसएच-55 पर मोरदीवा मल्लाह टोल के पास लड़की के साथ आ रहे उसके छोटे भाई को कार में उल्टी होने लगी। इस वजह से कार रुकवाई गई। इसी क्रम में नवविवाहित दुल्हन कार से उतर गई और ससुराल जाने से इनकार कर दिया।

नवविवाहिता का आरोप था कि जिससे शादी तय हुई थी, उससे न कराकर दूसरे लड़के से शादी करा दी गई है। बीच सड़क पर दुल्हन का हाई-वोल्डेड ड्रामा शुरू हो गया। आसपास के लोग भी नई-नवेली दुल्हन का रुप देख स्तब्ध थे। दुल्हन का कहना था कि दूल्हा बदल दिया गया।

लड़की के स्वजनों को जब इसकी सूचना हुई तो वो भी परिवार के साथ वहां पर पहुंच गए। पहले तो नवविवाहिता को समझाने-बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन जब उसने ससुराल जाने से साफ इनकार कर दिया तो उसके मायकेवाले उसे अपने साथ ले गए। इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म है।

Rules Changing 1st May: 1 मई से बदल जाएंगे ATM और GST सहित कई नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Latest News