पटनाबिहारराजनीति

Vijay Kumar Singh: कौन थे विजय कुमार सिंह? पटना के लाठीचार्ज में गंवाई जान, परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल

पटना। बिहार की राजधानी पटना में हुए लाठीचार्ज में बुधवार को भाजपा नेता और जहानाबाद जिले के महामंत्री विजय कुमार सिंह की मौत हो गई। इससे पहले बुरी तरह घायल विजय को पहले तारा अस्पताल ले जाया गया था। वहां के डॉक्टर ने जवाब दे दिया। इसके बाद पीएमसीएच अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राधामोहन शर्मा ने मौत की पुष्टि की है। इधर, विजय कुमार के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। लाठीचार्ज के दौरान पूर्व सांसद अनिल यादव भी घायल हुए हैं।

भाजपा के जिला महामंत्री विजय सिंह का राजनीतिक सफर

  • 2000 में भाजपा के पंचायत अध्यक्ष बने।
  • 2003 में भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष बने।
  • 2006 में भाजपा के जहानाबाद ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष बने।
  • 2007 में जहानाबाद प्रखंड के 20 सूत्री के उपाध्यक्ष बनाए गए।
  • 2009 में जहानाबाद भाजपा के जिला मंत्री बनाया गया।
  • 2011 में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बनाए गए।
  • 2016 में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रहे।
  • 2021 में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रहे।
  • 2022 में भाजपा के जिला महामंत्री

विजय कुमार सिंह 2011 से 2021 तक भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रहे। साल 2023 में ही इन्हें जिला महामंत्री बनाया गया था। विजय का घर जहानाबाद सदर के कल्पा गांव में है।

लाठीचार्ज में ये भी हुए घायल

विधानसभा मार्च के दौरान डाकबंग्ला चौराहा के समीप पुलिस की लाठियों से कई भाजपा नेता घायल हुए। इस दौरान जमुई के वरिष्ठ भाजपा नेता व बेगूसराय प्रभारी विकास प्रसाद सिंह पुलिस के लाठीचार्ज में बुरी तरह घायल होने की सूचना मिली।

‘ये तो बेकार का हुड़दंग कर रहे थे’ पटना लाठीचार्ज पर डिप्टी CM, सम्राट बोले: नीतीश-तेजस्वी पर हो 302 का केस

इसी तरह भाजपा नेता विकास सिंह के सिर पर लाठी से प्रहार किया गया था। इनके अलावा अनुसूचित जाति मोर्चा के जमुई जिलाध्यक्ष योगेन्द्र पासवान के भी घायल होने की सूचना मिली है।

भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि हम सब शांतिपूर्वक विधानसभा मार्च के लिए विरोधी दल के नेता विजय सिन्हा के साथ पैदल मार्च कर रहे थे और भ्रष्टाचारी सरकार के इशारे पर पुलिस ने अंधाधुंध लाठीचार्ज कर हमें लहूलुहान कर दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Back to top button