क्राइममोतिहारी

MOTIHARI में ट्रिपल मर्डर, दहेज के लिए बना दानव; पत्नी व 2 बेटों को गला दबाकर मार डाला

पूर्वी चंपारण के केसरिया थाना क्षेत्र के रामज्ञा गांव में बुधवार सुबह युवक अरविंद यादव ने पत्नी व दो बेटों की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति समेत ससुरालवाले फरार हैं। मृतकों में अरविंद की पत्नी रेणु देवी (24), पुत्र राजा बाबू (4) व ऋषभ कुमार (2) शामिल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रेणु के पिता ने पुलिस को बताया है कि दहेज में चार पहिया वाहन देने में असमर्थता जताने पर उसकी बेटी की हत्या कर दी गई है। मामले में पति अरविंद यादव, ससुर बलदेव राय, सास उर्मिला देवी, देवर अरुण कुमार व प्रवीण कुमार, चिंता देवी, सुजीत यादव, सुनील यादव, अर्जुन यादव व राजकिशोर यादव को आरोपित बनाया गया है।

घटनास्थल पर चकिया डीएसपी सतेंद्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह व दारोगा रामशरण साह पुलिसकर्मियों के साथ कैंप कर रहे हैं। डीएसपी ने बताया कि अरविंद ने गले में रस्सी डालकर पत्नी व दोनों बेटों की हत्या का दी है। अरविंद कई मामलों में पहले भी जेल जा चुका है। उस पर केसरिया व चकिया थाने में कई कांड दर्ज हैं। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

चार साल बाद चारपहिया गाड़ी की करने लगा मांग

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहूलिया गांव के रहनेवाले मृतका के पिता हरेंद्र राय ने थाने में दिए आवेदन में कहा है कि उन्होंने इकलौती बेटी की शादी 18 फरवरी 2018 को की थी। सामर्थ्य के अनुसार उपहार भी दिया था। चार साल बीत जाने के बाद दामाद दहेज में चार चक्का गाड़ी की मांग की जाने लगी। असमर्थता के कारण वे दामाद को गाड़ी नहीं दे पाये।

बुधवार को सूचना मिली कि दामाद ने उनकी बेटी व उसके दोनों बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी है। यहां पहुंचने पर सभी के श‌व पड़े थे। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस तहकीकात में जुट गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Back to top button