Sunday, June 4, 2023
Homeदेशनीतीश कुमार के बाद अब मांझी पहुंचे दिल्ली, अमित शाह से आज...

नीतीश कुमार के बाद अब मांझी पहुंचे दिल्ली, अमित शाह से आज करेंगे मुलाकात; बिहार में चढ़ा सियासी पारा

DESK: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। इसके लिए मांझी बुधवार को ही मांझी दिल्ली रवाना हो गए।

हम के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण ने बताया कि अमित शाह से जीतन राम मांझी की मुलाकात दिन के 11 बजे होगी। वे गृहमंत्री से मिलकर बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह, पर्वत पुरुष दशरथ मांझी और भूतपूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग रखेंगे।
इस दौरान अमित शाह और जीतन राम मांझी के बीच चुनावी समीकरण और रणनीति पर भी बात हो सकती है।

लोकसभा चुनाव 2024 जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है, बिहार में सियासी गर्माहट बढ़ गई है। बिहार के नेताओं का दिल्ली दौरा शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की।

उनके इस दौरे को लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकजुटता को मजबूत करने की पहल के रूप में देखा जा रहा है। वे नेताओं से मिलकर भाजपा के खिलाफ विपक्ष को एकजुट होने की अपील की है। इसके साथ ही बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी दिल्ली में हैं। सीएम नीतीश कुमार ने तेजस्वी से मुलाकात कर उनकी बेटी को आशीर्वाद दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Latest News