देश

Weather Update: घने कोहरे और भीषण सर्दी के बीच 6 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, बर्फबारी की भी चेतावनी

Weather Update: देशभर में मौसम का मिजाज बहुत ही तेजी से बदलता हुआ नजर आ रहा है। भारत के कई राज्यों में ठंड के बीच बारिश के आसार जताये गए हैं, तो वहीं कुछ राज्यों में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। लगतार मौसम में बदलाव की वजह से लोगों की हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ता हुआ दिख रहा है।

राजधानी दिल्ली के साथ ही पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गौ है। खराब मौसम होने की वजह से यातायात सेवाएं बाधित हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो फरवरी के पहले हफ्ते से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में लोगों को ठंड से राहत मिलनी शुरू हो जाएगी।

31 जनवरी और 1 फरवरी को पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में बारिश के आसार जताये गए हैं। बारिश होने से कोहरा छंटेगा और इसके बाद लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। मौसम विभाग की मानें सोमवार और मंगलवार को पंजाब और हरियाणा में रात के समय में अधिक सर्दी पड़ने की संभावना जताई गई है।

चंडीगढ़ में रविवार रात को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, हालांकि, दो दिन के दौरान अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी से दिन के समय में कड़ाके की सर्दी से लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है। मैदानी इलाकों में फरवरी महीने की शुरुआत में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई जा रही है।

इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 30-31 जनवरी को जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी देखने को मिल सकती है। जबकि 31 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में भी भारी बर्फबारी की संभावना है। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ ही बर्फबारी के आसार जताये जा रहे हैं। फरवरी के महीने में दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पंजाब और दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश देखने को मिलेगी।

हड्डियों की कमजोरी दूर करने के लिए अपनाएं ये उपाय, चंद दिनों में दिखेगा असर

न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 29 जनवरी को सबौर (बिहार) में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.0°C दर्ज किया गया है। उत्तरप्रदेश में घना कोहरा दर्ज किया गया है। दिल्ली, पंजाब, बिहार और उत्तरप्रदेश में घना कोहरा दर्ज किया गया है। आज हरियाणा में घना कोहरा दर्ज किया गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में काफी घना कोहरा दर्ज किया गया है। बिहार में घना कोहरा दर्ज किया गया है। राजस्थान में काफी घना कोहरा दर्ज किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Back to top button