बिहार

Bihar: बिहार प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारियों का हुआ तबादला, यहां देखिए पूरी लिस्ट

पटना: बिहार प्रशासनिक सेवा के 18 अफसरों को शनिवार को नयी जिम्मेवारी सौंपी गयी। तीन जिलों में उप विकास आयुक्त बदल गए हैं। देर शाम सामान्य प्रशासन विभाग ने इस आशय की अधिसूचना जारी की।

मुंगेर के उप विकास आयुक्त संजय कुमार को उप विकास आयुक्त अररिया, बिहार राज्य आवास बोर्ड के सचिव अजीत कुमार सिंह को उप विकास आयुक्त मुंगेर, लोक संवाद एवं ब्रांड बिहार उप मिशन के निदेशक सोमेश बहादुर को उप विकास आयुक्त, बेगूसराय बनाया गया है।

अररिया के उप विकास आयुक्त मनोज कुमार को अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी औरंगाबाद, सीतामढ़ी के अपर समाहर्ता सह जिला लाेक शिकायत निवारण पदाधिकारी मुमताज आलम को अपर समाहर्ता सह जिला दंडाधिकारी सारण, अपर समाहर्ता, गोपालगंज, संजय कुमार को अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी, अरवल, जल संसाधन विभाग में उप सचिव राशिद करीम को अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी, सुपौल

जिला भू अर्जन पदाधिकारी, समस्तीपुर, प्रमोद कुमार को अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी, बक्सर, गया के अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी, गया, मनोज कुमार को अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी, मुंगेर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, वैशाली, अरुण कुमार सिंह को अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी, मधेपुरा, ग्रामीण विकास विभाग मंत्री के आप्त सचिव अंजनी कुमार को अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी, गया

अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी, अरवल, ज्योति कुमार को अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी, सहरसा, अपर समाहर्ता, औरंगाबाद, आशीष कुमार सिन्हा को अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी, गोपालगंज, अपर समाहर्ता, मधेपुरा, रवींद्र नाथ प्रसाद को संयुक्त सचिव राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, अपर समाहर्ता , मुंगेर, अमरेंद्र शाही को अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण, सीतामढ़ी, डा. गगन, अपर, समाहर्ता, सारण, को प्रबंध निदेशक बिहार राज्य भंडार निगम

अपर समाहर्ता, सुपौल, विधु भूषण चौधरी को अपर समाहर्ता सह लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, भोजपुर तथा अपर समाहर्ता, गोपालगंज, सुनील कुमार को शिक्षा विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में पदस्थापित किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Back to top button