बिहार

Bihar News: पुल से गुजर रहा ईंट लदा ट्रैक्टर पलटा, तीन कामगारों की दर्दनाक मौत; परि‍वार का रो-रोकर बुरा हाल

Bihar News: नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के सालेपुर और गौढ़ापर के बीच एसएच- 78 पर गुरुवार की रात ईंट लोड ट्रैक्टर पलटने से उस पर सवार तीन कामगारों की दबकर मौत हो गई। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह में हुई।

स्थानीय लोगों ने थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच तीन लोगों को जेसीबी की मदद से दबे ट्रैक्टर से बाहर निकाला।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सभी लोग मानपुर के ईंट भट्ठा से ट्रैक्टर पर ईंट लोड कर पहुंचाने जा रहे थे, तभी ईंट लदा ट्रैक्टर असंतुलित होकर सड़क किनारे पुल से नीचे गड्ढे में जा गिरा और ट्रैक्टर पर सवार तीन लोग दब गए, जिससे दर्दनाक मौत हो गई।

ईंंट लेकर पटना जा रहे थे तीनों

मृतक में एक युवक की पहचान मानपुर थाना क्षेत्र पेढका गांव निवासी रामाधीन प्रसाद का 32 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार जबकि एक ट्रैक्टर चालक का पुत्र बताया जाता है। वहीं, दूसरे मृतक नगर थाना क्षेत्र के बासवन बीघा गांव निवासी उपेंद्र पासवान का 25 वर्षीय पुत्र भोला पासवान और आनंदी पासवान का 27 वर्षीय पुत्र टूस कुमार है।

एक ट्रैक्टर चालक और दो लेबर ईंट पहुंचाने पटना जा रहे थे। घटना के बाद गांव में चीख़ पुकार मच गई है। फ़िलहाल घटना के संबंध में चंडी के प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहाशरीफ़ सदर अस्पताल भेज दिया है।

बता दें कि चंडी के जैती पुर चौराहा पर प्रति दिन कम से कम पांच दर्जन ट्रैक्टर, ट्राली में ईंट लोड कर बिक्री के लिए लगाया जाता है।

अधिकतर ट्रैक्टर अस्थावां और कतरी सराय प्रखंड क्षेत्र के ईंट भट्ठों से ईंट लेकर पहुंचता है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही कामगारों के स्वजन के बीच कोहराम मच गया। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Back to top button