अररियाअरवलऔरंगाबादकिशनगंजगोपालगंजजमुईदरभंगानवादानालंदापटनापश्चिमी चंपारणबक्सरबांकाबिहारभागलपुरभोजपुरमुजफ्फरपुरमोतिहारीवैशालीशेखपुरासारणसिवानसीतामढ़ीसुपौल

Bihar Weather: बिहार में 19 जून तक मॉनसून के प्रवेश के आसार, लू से राहत मिलने की उम्मीद नहीं

Bihar Weather: प्रदेश में बीते 10 दिनों से गर्म हवा के बहाव के बीच सोमवार को पटना व इसके आसपास के क्षेत्र में दोपहर बाद बादल छा गए। इससे पटना समेत प्रदेश के 20 जिलों के अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट आई है।

17-19 जून के बीच बिहार में प्रवेश करेगा

मॉनसून अभी केरल से 250 किमी की दूरी पर अरब सागर में बीते तीन दिनों से स्थिर है। दक्षिणी अरब सागर में पश्चिमी हवाओं की बढ़ोतरी से मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल स्थिति बन रही है। प्रदेश में मानसून संभवत: 17-19 जून के बीच पूर्णिया के रास्ते प्रवेश करेगा।

ज्यादातर हिस्सों में लू के हालात

प्रदेश के अधिसंख्य जिलों में तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। 13-17 किमी प्रतिघंटे की गति से चल रही गर्म हवा के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लू की स्थिति है। भागलपुर, पूर्णिया, सुपौल, मोतिहारी, शेखपुरा और कटिहार में लू का प्रभाव रहा। अगले पांच दिन तक मौसम का यही रुख रहेगा। लू से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Back to top button