देश

मुंबई से अयोध्या के लिए फ्लाइट सेवा इस तारीख से शुरू, IndiGo ने किया ऐलान

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या सुखियों में है। देशभर के लोगों के अयोध्या पहुंचने के लिए कई तरह की सुविधा का ऐलान किया जा रहा है। इसी कड़ी में इंडिगो 15 जनवरी से मुंबई से अयोध्या के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू कर रही है। यानी दोनों शहरों के बीच सोमवार से सीधी फ्लाट की शुरुआत होगी। फ्लाइट दोपहर 12:30 बजे मुंबई से उड़ान भरेगी और दोपहर 2:45 बजे अयोध्या पहुंचेगी। वापसी की फ्लाइट दोपहर 3:15 बजे अयोध्या से रवाना होगी और शाम 5:40 बजे मुंबई पहुंचेगी।

इससे पहले इंडिगो ने दिल्ली से अयोध्या के लिए फ्लाइट सेवा का ऐलान किया था। 30 दिसंबर को अयोध्या में महर्षि वाल्मिकी इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू के बाद इंडिगो ने 6 जनवरी से दिल्ली से अयोध्या के लिए फ्लाइट सेवा शुरू की थी। इंडिगो की अहमदाबाद-अयोध्या रूट की फ्लाइट भी शुरू हो चुकी है। अब 15 जनवरी से मुंबई से अयोध्या रूट के लिए फ्लाइट शुरू हो जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Back to top button