Sunday, June 4, 2023
Homeअपराधतिहाड़ जेल में गैंगवार-मर्डर: गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया की चाकू से गोदकर हत्या,...

तिहाड़ जेल में गैंगवार-मर्डर: गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया की चाकू से गोदकर हत्या, तीन घायल, रोहित चौधरी गैंग से हुआ झगड़ा

नई दिल्ली: दिल्ली के अति संवेदनशील तिहाड़ जेल में शुक्रवार की शाम गैंगवार हुआ। इस दौरान जमकर मारपीट हुई और चाकू चले। चाकू के हमले में गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया की मौत हो गई। उस पर 5 से 7 वार किए गए थे। जबकि तीन बदमाश घायल हुए हैं। यह पूरा मामला जेल नंबर तीन का है। हत्या का आरोप रोहित चौधरी गैंग पर लगा है। प्रिंस तेवतिया के शव को डीडीयू अस्पताल ले जाया गया है।

दिल्ली पुलिस की टीम तिहाड़ जेल पहुंची है। मामले की जांच शुरू की गई है। घायल कैदियों का पुलिस की निगरानी में इलाज किया जा रहा है।

प्रिंस तेवतिया गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और दिल्ली का दाऊद कहा जाने वाला हाशिम बाबा का साथी था। उसकी रोहित गैंग के साथ वर्चस्व की लड़ाई लंबे समय से चल रही थी। प्रिंस पर दिल्ली के कई थानों में हत्या, जानलेवा हमला, जबरन वसूली समेत 15 केस दर्ज हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Latest News