राजनीति

बिहार नहीं इस लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं भोजपुरी स्टार Pawan Singh, सामने होंगे ‘शॉट गन’

West bengal asansol lok sabha seat: लोकसभा चुनाव 2024 जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, सभी राजनीतिक पार्टियां अपने उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर रही हैं। इसी कड़ी में सुगबुगाहट है कि वेस्ट बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से भोजपुरी स्टार पवन सिंह भाजपा के प्रत्याशी हो सकते हैं। बता दें तृणमूल कांग्रेस पहले ही यहां से बॉलीवुड में ‘शॉट गन’ के नाम से फेमस शत्रुघ्न सिन्हा को अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।

बिहार के हैं दोनों अभिनेता

अभी तक पवन सिंह की भाजपा की टिकट से बिहार में चुनाव लड़ने की चर्चाएं चल रही थीं। उन्होंने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि व्यक्ति जहां रहता है या काम करता है उसकी इच्छा वहीं से चुनाव लड़कर लोगों की सेवा करने की होती है। बताया जा रहा है कि पवन सिंह आसनसोल लोकसभा सीट पर सक्रिय भी हो गए हैं। पार्टी के स्थानीय नेता उनसे संपर्क में हैं और मतों को अपने पार्टी के हक में करने के लिए पूरी रणनीति तैयार कर ली गई है।

सोनाक्षी सिन्हा करेंगी पिता का प्रचार

जानकारी के अनुसार बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की उम्मीदवारी की घोषणा होने के बाद उनकी पत्नी पूनम सिन्हा आसनसोल पहुंच गई हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने यहां की अलग-अलग विधानसभा में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करना शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि चुनाव की तारीखों की आधिरकारिक घोषणा के बाद सोनाक्षी सिन्हा भी आसनसोल पिता का प्रचार में पहुंचेंगी।

यह है पवन के चुनाव मैदान में उतरने का कारण 

जानकारी के अनुसार पवन सिंह अपनी मां की ख्वाहिश पूरी करने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि उनकी उम्मीदवारी पर फिलहाल भाजपा ने कोई  पुष्टि नहीं की है। भाजपा सूत्रों ने के अनुसार जल्द ही उनके नाम की घोषणा की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Back to top button