ऑटो

3 सेकंड में पकड़ती है 100 की स्पीड, यह है Honda की हाई पावर बाइक XL750

Honda XL750 Transalp: इंडियन टू व्हीलर बाजार में एडवेंचर बाइक्स का अलग ही सेगमेंट है। इसी सेगमेंट की एक जबरदस्त बाइक है Honda XL750 Transalp. इस बाइक में डैशिंग लुक्स के साथ 755 cc का पावरफुल इंजन मिलता है। यह बाइक 3.8 सेकंड में 0 से 100 kmph की हाई स्पीड पकड़ लेती है। बाइक में स्पोक व्हील और मस्कुलर फ्रंट लुक मिलता है। यह बाइक 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है।

खराब रास्तों में चलाना आसान

यह बाइक 90 bhp की पावर देती है। सड़क पर इस बाइक में 23 kmpl की माइलेज निकलती है। दिखने में हैवी इस बाइक का कुल वजन 208 kg का है। होंडा की इस बाइक में 180 kmph की टॉप है। Honda XL750 Transalp लॉन्ग रूट बाइक है, इसमें 16.9 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है। बाइक में लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है, जो जल्दी से हीट नहीं होता। होंडा ने अपनी इस बाइक में 850 mm की सीट हाइट दी है, जिससे इसे खराब रास्तों में चलाना आसान हो जाता है।

एक वेरिएंट और दो कलर ऑप्शन

Honda XL750 Transalp 11 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलती है। यह बाइक फिलहाल एक वेरिएंट और दो कलर ऑप्शन में मिलती है। बाइक में 75 Nm की पीक टॉर्क मिलती है। इसके आगे और पीछे दोनों टायरों पर सुरक्षा के लिए डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इस बाइक में आगे 21 इंच और पीछे 18 इंच के टायर मिलते हैं। बाइक में TFT कलर डिस्प्ले मिलता है। बाइक में ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम मिलता है। इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम है, जो तेज स्पीड में अचानक ब्रेक लगाने या टायर फिसलने की स्थिति में बाइक को कंट्रोल करने में मदद मरता है। यह एडवेंचर बाइक है, जिसे ,खास तौर पर पहाड़ या खराब रास्तों के लिए हाई एंड बनाया गया है। यह बिग साइज बाइक आरामदायक हैंडलबार के साथ आती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Back to top button