बिहार

Bihar Caste Census: जाति आधारित गणना की रिपोर्ट की गई सार्वजनिक, जानें किस जाति की क्या है संख्या

Bihar Caste Census: गांधी जयंती के दिन बिहार सरकार के द्वारा जाति आधारित गणना 2022 के सर्वे को प्रकाशित किया गया है. विकास के सिद्ध सिद्धांत पर अग्रसर होते हुए राज्य सरकार ने सभी धर्म एवं जातियों के सूचनाओं के अतिरिक्त सामाजिक आर्थिक एवं शैक्षणिक विकास के लिए शैक्षिक एवं आर्थिक आंकड़ा को संकलन किया है. इस गणना में 2 करोड़ 83 लाख 44107 परिवारों का सर्वे किया गया है. बिहार में 13 करोड़ 7 लाख 25 हजार 310 लोगों की गणना की गई. वहीं, राज्य से बाहर रहने वाले और प्रवासी लोगों की संख्या 53 लाख 72 हजार 22 है. आंकड़ों के अनुसार बिहार राज्य की सीमा में रहने वाले लोगों की जनसंख्या 12 करोड़ 53 लाख 53288 है.

जानें किस की क्या है संख्या 

पुरुषों की संख्या 6 करोड़ 41 लाख 31922 एवं महिलाओं की संख्या 6 करोड़ 11 लाख 38460 है. जाति आधारित गणना के अनुसार प्रदेश में पिछड़ा वर्ग के लोगों की संख्या 3 करोड़ 54 लाख 63936 यानी 27.12 फ़ीसदी है. अत्यंत पिछड़ा वर्ग की संख्या 4 करोड़ 70 लाख 80 हजार 514 यानी 36.01 % है. अनुसूचित जाति की संख्या 2 करोड़ 56 लाख 89820 यानी 19.65 फ़ीसदी है. अनुसूचित जनजाति की संख्या 21 लाख 99361 यानी 1.68 फ़ीसदी है. सामान्य वर्ग की संख्या 2 करोड़ 25 लाख 91हजार 679 यानी 15.52 % है. प्रदेश की कुल जनसंख्या 13 करोड़ 7 लाख 25 हजार 310 है.

किस जाति की क्या है प्रतिशत 

  • कुर्मी की आबादी : 3762969 – 2.87%
  • कुशवाहा : 5506113 – 4.21 %
  • तेली : 3677491 – 2.81 %
  • दुसाध : 6943000 – 5.31 %
  • ब्राह्मण : 4781280 – 3.65 %
  • भूमिहार : 3750886 – 2.86 %
  • मुसहर : 4035787- 3.08 %
  • यादव : 18650119 – 14.26 %
  • राजपूत : 4510733 – 3.45 %

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Back to top button