बिहार

Bihar Weather: अगले छह दिनों तक छाए रहेंगे काले बादल, उत्तर बिहार में बारिश का अलर्ट; जानें अपने जिले का हाल

 Monsoon in Bihar: उत्तर बिहार में अगले दो-तीन दिनों तक कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, उसके बाद सभी जगहों पर मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को अगले 12 जुलाई तक के लिए पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच से छह दिनों तक उत्तर बिहार में काले बादल छाए रह सकते हैं।

वरीय मौसम विज्ञानी ए. सत्तार ने कहा कि मानसून की सक्रियता के प्रभाव से तराई और मैदानी भागों के जिलों में मध्यम वर्षा होगी। मौसम विज्ञानी का कहना है कि इस अवधि में अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।

पछिया हवा चलेगी

वहीं, शुक्रवार का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम है। जबकि न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत और दोपहर में 50 से 60 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 12 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से पछिया हवा चल सकती है।

भागलपुर में आज बारिश की संभावना

वहीं, भागलपुर के मौसम की बात करें तो आज शुक्रवार को जिले में वर्षा होने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज आसमान में अधिकांशत: बादल छाए रह सकते हैं। पूर्वी उत्तरी हवा 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है।.

Bihar News: 2 बच्चों की मां से मिलने पहुंचा 3 बच्चों का बाप, रंगे हाथ पति ने पकड़ा और करा दी मंदिर में शादी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Back to top button