बिहार

बिहार में जानलेवा सर्दी! स्कूल जाते वक्त अचानक गिरा 9वीं का छात्र, ठंड लगने से मौत

बिहार के कई जिलों में शीतलहर का प्रकोप चल रहा है। तो वहीं बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन और बढ़ा दी है। जनवरी की सर्दी जानलेवा साबित हो रही है। पूर्वी चंपारण के नरकटियागंज में स्कूल जाते वाले 9वीं के छात्र का अचानक गिर गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। और मौत की वजह ठंड बताई है। ठंड लगने से 14 साल का विकास कुमार की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक स्कूल जाते समय रास्ते में नौवीं का छात्र गोखुका के हरेंद्र यादव का पुत्र विकास कुमार (14) गिर गया। आननफानन में उसे शिक्षकों ने निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वो रामचंद्र लालजी हाईस्कूल, मथुरा का छात्र था। इस संबंध में स्कूल के प्रधान शिक्षक किशोरी दास ने बताया कि डॉक्टरों से मैंने इस मामले में बात की, उन्होंने ठंड से छात्र की मौत होने की बात कही है।

शुक्रवार की सुबह विकास दोस्तों संग स्कूल जा रहा था। इसी दौरान गोखुला और मथुरा के बीच अचानक सड़क पर ही गिर गया। उसके दोस्तों ने इसकी जानकारी स्कूल में प्रधान शिक्षक को दी। प्रधान शिक्षक ने अन्य शिक्षकों के साथ विकास को सड़क से उठाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, उसके परिजनों को भी घटना की जानकारी दी।

प्रधान शिक्षक ने बताया कि विकास चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। उससे बड़ी एक बहन है। घटना के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। उसके पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इससे पहले शुक्रवार को भी राज्य के कई स्कूलों में ठंड के चलते छात्रों के बेहोश होने के मामले सामने आए थे। जिसके बाद छात्र-छात्राओ को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। और फिर स्थिति में सुधार होने पर घर रवाना कर दिया गया था। आपको बता दें बांका जिले में शनिवार को न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री तक पहुंच गया था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Back to top button