बिहार

बिहार में गैंगरेप, मौसा के सामने से नाबालिग को किया अगवा; 8 युवकों ने की दरिंदगी

DESK: बिहार के लौकरिया थाना के एक गांव में मंगलवार रात नौ बजे मौसा के साथ घर लौट रही नाबालिग को अगवा कर आठ युवकों ने गैंगरेप किया। इस दौरान आरोपियों ने मौसा को मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। मौसा ने शोर मचाया लेकिन सरेह होने के कारण किसी ने आवाज नहीं सुनी। किसी तरह वह रिश्तेदार के यहां पहुंचे और फिर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौसा को अस्पताल में भर्ती कराते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग की मेडिकल जांच करायी जा रही है।

सुबह थाने पहुंची नाबालिग ने पुलिस को बताया है कि आरोपित उसे सरेह में ले गये और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। उसके बाद मिश्रौली में निर्माणाधीन सीमा सड़क पर छोड़कर फरार हो गये। पुलिस ने मझौवा के कांता लाल, मुन्ना कुमार, नरेश कुमार, रवींद्र कुमार, जीवन शर्मा, सरदार कुमार, प्रमोद कुमार और विनोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। सभी को उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। रामनगर एसडीपीओ नंदीजी प्रसाद ने बताया कि नाबालिग का मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है। इससे पूर्व उसका इलाज कराया गया है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

रात में सक्रिय होती पुलिस तो बच जाती नाबालिग

जानकारी के अनुसार, नाबालिग हरनाटांड़ के एक गांव में मौसा के यहां रह कर पढ़ाई करती है। मंगलवार को वह मौसा के साथ दूसरे मौसा के यहां भोज में शामिल होने गई थी। रात नौ बजे के आसपास भोज खाकर वह मौसा संग घर लौट रही थी। यहीं से आठों आरोपी उसके पीछे पड़ गये। सरेह में पहुंचने पर आरोपियों ने दोनों को घेर लिया। वे जबरन नाबालिग को ले जाने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मौसा की जमकर पिटाई कर दी और नाबालिग को उठाकर सरेह में ले गये। वहां सबने उसके साथ रेप किया।

इधर, घायल मौसा ने अपने रिश्तेदार के यहां पहुंचकर घटना की जानकारी दी। तब लोग लौकरिया थाने पहुंचे। पुलिस ने घायल मौसा को अस्पताल में भर्ती करा दिया लेकिन नाबालिग की खोजबीन नहीं की। ग्रामीणों का कहना है कि अगर रात में ही पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया होता तो नाबालिग बच जाती। लौकरिया थानाध्यक्ष अभय कुमार कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी कर मामले की जांच की जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

नाबालिग से गैंगरेप में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच का जिम्मा रामनगर एसडीपीओ नंदजी प्रसाद को सौंपा गया है।
– किरण कुमार जाधव, एसपी, बगहा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Back to top button