बिहार

दिल्ली के लिए उड़ी इंडिगो फ्लाइट में खराबी, पटना में तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग; 187 यात्री थे सवार

Indigo Flight: पटना से दिल्ली जा रहे इंडिगो के विमान की एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई गई है। विमान संख्या 6ई 2074 में तकनीकी खराबी आने के बाद आपात लैंडिंग कराई गई। बुधवार को 12.58 बजे विमान ने उड़ान भरी थी। उड़ाने भरने के 15 मिनट में आपात लैंडिंग हुई। विमान में 187 यात्री सवार थे और सभी यात्री सुरक्षित हैं। विमान में आई तकनीकी खराबी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पटना एयरपोर्ट से विमान ने जैसे ही टेक ऑफ किया, करीब 15 मिनट के बाद ही पायलट ने जानकारी दी कि फ्लाइट में टेक्निकल प्रॉब्लम हो गया है, जिसके बाद पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी।

विमान में गड़बड़ी की बात सामने आते ही तत्काल पूरे मामले की जानकारी डायरेक्टर को दी गई। सभी अपात सिस्टम को तत्काल अलर्ट कर दिया गया और इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस फ्लाइट में बिहार सरकार के मंत्री संजय झा भी मौजूद थे। संजय झा पटना से दिल्ली जा रहे थे। तकनीकी खराबी के कारण उन्हें भी पटना वापस लौटना पड़ा। अंतिम जानकारी मिलने तक फ्लाइट के यात्री विमान के खुलने का इंतजार करते रहे, लेकिन संजय झा दोबारा दिल्ली नहीं गए। वह पटना स्थित अपने आवास पर लौट कर चले गए। उन्होंने बताया कि फ्लाइट में इस तरह की दिक्कत होती रहती है, कोई बड़ी बात नहीं है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Back to top button