बिहार के नालंदा में घर में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने उनके ठिकाने से दो महिलाओं के साथ तीन मर्दों को दबोच लिया। पकड़े जाने सबने आपस में जो रिश्ता बताया उससे पुलिस भी कुछ देर के लिए चकरा गई। लेकिन गहन पूछताछ में सच्चाई सामने आ गई। उनके ठिकाने से सेक्स कारोबार से संबंधित आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए। पुलिस छानबीन कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि इस रैकेट में और कौन कौन लोग जुड़े हैं। रिहायशी इलाके में चल रहे गंदा धंधा का खुलासा होने से लोग हैरान हो गए। हैरानी की बात यह कि जिस्म का कारोबार थाना से लगभग तीन सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक घर में चलाया जा रह ा था।
पुलिस की कार्रवाई में पता चला है कि कि यह धंधा नालंदा के बिहार थाना अंतर्गत पटेल नगर मोहल्ले में स्थित एक मकान में गुप्त तरीके से चलाया जा था। लेकिन स्थानीय थाना की पुलिस को इसकी जरा भी भनक नहीं थी। स्थानीय लोगों से डायल 112 को इसकी सूचना मिली। कंट्रोल रूम से पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को पुलिस ने यह कार्रवाई की। बताए गए स्थान पर पुलिस ने छापेमारी की तो दो महिलाओं और तीन पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। पुलिस उन्हें थाने पर लेकर आई।
पकड़े जाने वालों ने क्या जोड़ा रिश्ता?
पूछताछ में हिरासत में लिए गए आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि एक महिला पटना से बिहारशरीफ आई थी। पकड़े जाने के बाद सभी ने आपस में भाई, बहन रिश्ता जोड़ दिया। लेकिन पुलिस को उनकी बातों पर विश्वास नहीं हुआ। शक होने पर पुलिस ने सबको अलग-अलग ले जाकर पूछताछ की। इस पर सबने अलग-अलग जानकारी दी। शंका होने पर पुलिस ने उनके कमरों की फिर से तलाशी ली तो सब हैरान हो गए। कमरे से शक्तिवर्धक दवाओं के साथ देह व्यापार से जुड़े आपत्तिजनक सामाग्री बरामद किए गए।
डायल 112 पुलिस की टीम में शामिल महिला पुलिसकर्मी निभा कुमारी ने बताया कि पटना कंट्रोल रूम से देह व्यापार की सूचना दी गई उसके बाद छापेमारी की गई तो बंद कमरे से दो महिला और तीन पुरुषों को पकड़ा गया। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो सेक्स रैकेट की पुष्टि हुई। सबको थाने के सुपुर्द कर दिया गया है। जांच चल रही है। रूम से कई आपत्तिजनक सामान मिले हैं। थाना पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।