बिहार

बिहार में दो लाख रुपए का इनामी नीतीश कुमार गिरफ्तार, कई हथियार बरामद

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र से पुलिस और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने संयुक्त छापेमारी कर 2 लाख रुपए के इनामी अपराधी नीतीश कुमार सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने कई हथियार भी बरामद किए हैं।

बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने मंगलवार को बताया कि चकवा गांव के रहने वाले नीतीश कुमार पर आर्म्स एक्ट, हत्या, लूट एवं डकैती जैसे कई गंभीर अपराध में शामिल होने के आरोप हैं। पुलिस को इसकी आठ से अधिक संगीन मामले में तलाश थी। पुलिस ने नीतीश कुमार पर 2 लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नीतीश कुमार की निशानदेही पर चेरिया बरियारपुर थाना के खंजापुर गांव में छापेमारी कर पिन्टू कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 2 देशी पिस्तौल, 4 देशी कट्टा, 63 जिंदा कारतूस और 3 मैगजीन बरामद किए गए हैं।

पुलिस दोनों गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Back to top button